App

पत्नी लड़ाती रही 'फर्जी इश्क', पति ने 'ड्रैगन' के कंधे पर चढ़कर खड़ी की 8,39,56,95,00,000 रुपये की डेटा सेंटर वाली सल्तनत

कांग वेई और उनकी पत्नी एलिस हुआंग, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते AI कॉम्पिटिशन के दौरान अपना काम निकलवा रहे थे. इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाली बात यह है कि एलिस के उस समय एनवीडिया के सीईओ रहे जेन्सेन हुआंग के साथ रोमांटिक संबंध थे.

पत्नी लड़ाती रही 'फर्जी इश्क', पति ने 'ड्रैगन' के कंधे पर चढ़कर खड़ी की 8,39,56,95,00,000 रुपये की डेटा सेंटर वाली सल्तनत
Image Credit: एलिस हुआंग के पति ने बड़ा डेटा सेंटर साम्राज्य खड़ा कर लिया है.

AI और डेटा सेंटर चिप डिजाइन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एनवीडिया में भूचाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूस एलिस हुआंग के फर्जी इश्क के जाल में फंसते चले गए. दूसरी ओर, उसी जासूस के पति ने चीन के कंधे पर चढ़कर 9 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 8,39,56,95,00,000 रुपये का डेटा सेंटर साम्राज्य खड़ा कर लिया.

एलिस ने सिंगापुर स्थित क्लाउड कंपनी 'मेगास्पीड' के जरिए एनवीडिया की एडवांस्ड AI चिप्स हासिल करने का काम किया. यह एक ऐसी तकनीक है, जिसे अमेरिका चीन से दूर रखने की कोशिश कर रहा था.

कांग वेई और उनकी पत्नी एलिस हुआंग, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते AI कॉम्पिटिशन के दौरान अपना काम निकलवा रहे थे. इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाली बात यह है कि एलिस के उस समय एनवीडिया के सीईओ रहे जेन्सेन हुआंग के साथ रोमांटिक संबंध थे.

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल'ने जो चीनी रिकॉर्ड के हवाले से बताया, 2021 से 2024 के बीच कांग के नेटवर्क से जुड़े प्रस्तावित निवेश 9 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा थे. हालांकि, इन रिकॉर्ड्स से यह साबित नहीं होता कि चीन ने मेगास्पीड को एनवीडिया चिप्स खरीदने का आदेश दिया था, या फिर वे चिप्स आखिर में कांग से जुड़े डेटा सेंटर्स में ही गईं.

'द जर्नल' ने चीनी नियामक दस्तावेजों के हवाले से बताया, उस समय शंघाई की एक सरकारी संस्था की कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. वहीं, कांग की 'हेक्सी कैपिटल' की प्राइवेट इक्विटी यूनिट से जुड़ी एक इन्वेस्टमेंट यूनिट के पास 27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. बाकी 63 प्रतिशत हिस्सेदारी शेन्जेन में लिस्टेड ग्रुप 'सेंचुरी हुआतोंग' के कंट्रोल में थी.

बाद में, कांग ने 'सेंचुरी लोंगटेंग' में एक कार्यकारी भूमिका संभाली. कंपनी के विस्तार के दौरान, यह चीन के टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अहम कंपनियों के संपर्क में आई.

कांग वेई ने कैसे खड़ा किया डेटा सेंटर साम्राज्य?

2022 की शुरुआत में, 'सेंचुरी लोंगटेंग' ने क्लाउड डेटा सेंटर्स, एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग पर काम करने के लिए हुआवेई के साथ एक समझौता किया. इस समझौते पर दस्तखत समारोह के दौरान कांग, हुआवेई के सीनियर अधिकारियों के साथ मौजूद थे.

यह साझेदारी इसलिए अहम थी, क्योंकि, अमेरिका पहले ही हुआवेई की अमेरिकी तकनीक तक पहुंच पर कड़े प्रतिबंध लगा चुका था. इसके बाद स्थानीय प्रशासन के समर्थन से कई बड़े डेटा-सेंटर प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए.

इनमें से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 2022 में पूर्वी चीन के वूहू में घोषित किया गया था. 'सेंचुरी लोंगटेंग' ने यहां एक 'इंटेलिजेंट-कंप्यूटिंग इंडस्ट्रियल पार्क' बनाने पर सहमति जताई, जिसकी अनुमानित लागत  41,987 करोड़ रुपये थी. यह प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स बहुत बड़ा था. इसमें लगभग 4.1 मिलियन वर्ग फुट में फैली आठ डेटा-सेंटर इमारतें थीं, जिनमें लगभग 24,000 सर्वर रैक रखने की क्षमता थी.

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को चीन की ईस्ट डेटा, वेस्ट कंप्यूटिंग रणनीति के तहत बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समर्थन मिला था.

तेजी से फैला बिजनेस

इस पहल का मकसद देश के विकसित क्षेत्रों में डेटा की मांग को अन्य जगहों पर मौजूद कंप्यूटिंग संसाधनों से जोड़कर कंप्यूटिंग क्षमता का विस्तार करना था. इस साल अप्रैल तक, वुहू (Wuhu) साइट पर लगभग 500,000 वर्ग फुट की कम से कम एक इमारत के पूरा होने का रजिस्ट्रेशन हो चुका था.

जुलाई 2024 में, कांग सिचुआन प्रांत के लियांगशान में एक और बड़े प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में मौजूद थे. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाना था, और उन्होंने कांग को 'सेंचुरी लॉन्गटेंग' से जुड़ी एक डेटा-सर्विस यूनिट का चेयरमैन बताया. कॉर्पोरेट दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि 'सेंचुरी लॉन्गटेंग' शेन्जेन में एक अन्य डेटा-सेंटर प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हुई है.

जैसे-जैसे कांग के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बढ़ते गए, एलिस हुआंग मेगास्पीड के जरिए एनवीडिया के शक्तिशाली AI प्रोसेसर हासिल करने की कोशिश कर रही थीं. इस समय का बहुत अहम था.अमेरिका ने चीन को भेजी जाने वाली एडवांस कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी पर एक्सपोर्ट कंट्रोल काफी सख्त कर दिए थे, क्योंकि उन्हें डर था कि इसका इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मिलिट्री के कामों में किया जा सकता है.

अलीबाबा को बताया था मेन कस्टमर

'द जर्नल' की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2023 तक मेगास्पीड ने एनवीडिया को बताया था कि चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी 'अलीबाबा' उनकी एक मेन कस्टमर होगी. इसके साथ ही, मेगास्पीड को एनवीडिया का 'क्लाउड पार्टनर' भी बना दिया गया. इस दर्जे के कारण कंपनी को एनवीडिया चिप्स सबसे पहले मिलने लगे.

लगभग उसी समय, ओनरशिप रीस्ट्रक्चरिंग के दौरान मेगास्पीड में एलिस हुआंग का डायरेक्टर पद खत्म हो गया. हालांकि, जेन्सेन हुआंग के साथ उनका संबंध बना रहा. 2023 के आखिर में सिंगापुर में और अगले साल ताइपे में 'कंप्यूटैक्स'टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान, इन दोनों को एक साथ देखा गया और इनकी तस्वीरें भी ली गईं.

'द जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, 'मेगास्पीड' की ओर से हासिल की गई एनवीडिया चिप्स में से कुछ चीन भेजी गई थीं.

पर्सनल रिश्तों की जांच शुरू

कांग और जेन्सेन हुआंग एक-दूसरे को वीडियो-गेम इंडस्ट्री के दिनों से जानते थे, और बताया जाता है कि कांग ने ही एलिस का परिचय जेन्सेन हुआंग से कराया था. एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग के बीच रोमांटिक रिश्ते की खबरों और एलिस पर चीनी खुफिया एजेंसियों को जानकारी देने के आरोपों के सामने आने के बाद, उनके निजी संबंधों की और भी बारीकी से जांच की जाने लगी.

बाद में, जेन्सेन हुआंग ने एनवीडिया से इस्तीफा दे दिया. उस समय अमेरिकी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि क्या कंपनी की एडवांस्ड चिप्स के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया है.

मेगास्पीड का कहना है कि वह एक वैध और कानूनी व्यवसाय के रूप में काम करती है और कंपनी में एलिस हुआंग की फिलहाल कोई भूमिका नहीं है.

2024 के आखिर से लेकर जून 2025 के बीच, इस कपल ने शंघाई और दक्षिण-पूर्व एशिया में कई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के लिए बाहरी निवेश जुटाने की कोशिश की. 'जर्नल' की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि वे तीन साल के भीतर उनके पैसे को तीन गुना कर सकते हैं, और साथ ही यह भी दावा किया कि वे एनवीडिया की चिप्स को चीन ला सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More