SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रियाद में आसमान से बरसीं मिसाइलें: हूतियों का दावा- एयरपोर्ट और अरामको रिफाइनरी पर दागे ड्रोन; सऊदी ने कहा- हमले नाकाम किए

ईरान समर्थित हूतियों ने एक बार फिर सऊदी के रियाद एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर मिसाइल अटैक का दावा किया है. हालांकि, हूतियों ने यह नहीं बताया कि किस तारिख को ये हमले किए गए. सऊदी अरब और हूतियों के बीच एक बार फिर से तनावबढ़ गया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 29, 2026, 07:57 IST | Updated: Nov 29, 2026, 08:00 IST
Image Credit: हूतियों का सऊदी अरब पर हमले का दावा. फोटो- सोशल मीडिया
Join

सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है. शनिवार को हूतियों ने एक बड़ा दावा किया और कहा कि उनकी ओर से दागी गई मिसाइलों ने राजधानी रियाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ देश के अन्य कई ऊर्जा रिफाइनरियों को निशाना बनाया. सऊदी अरब ने भी शनिवार को अपने हवाई क्षेत्र में कई मिसाइलों औ अन्य प्रोजेक्टाइल को इंटरसेप्ट करने का दावा किया.

दरअसल, ईरान समर्थित हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव चरम पर है. पिछले कुछ समय में यमन के हूती विद्रोही सऊदी के कई ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है. अक्टूबर के महीने में हूतियों ने रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल दागी थी, जिसमें कम से कम 13 लोगों  की जान गई थी. वहीं, 300 से अधिक लोग घायल हुए थे.

सऊदी की रिफाइनरियों निशाना बनाने का दावा

हाल में ही हूतियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हूतियों ने पिछले 48 घंटों में सऊदी के अलग-अलग तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है. हूतियों के अनुसार, उन्होंने सऊदी की जजान रिफाइनरी औरदेश के दो बिजलीघरों पर हमले किए. वैसे संगठन की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि ये हमले कब किए गए थे.

जानकारी दें कि जजान रिफाइनरी लाल सागर के तट पर यमन की सीमा पर स्थित है. इसकी क्षमता प्रतिदिन 4 लाख बैरल तेल प्रोसेस करने की है. सऊदी अबर के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को इस रिफाइनरी पर एक प्रोजेक्टाइल गिरा था. बताया जाता है कि इस घटना में नेपाल के एक कर्मचारी की मौत हो ई थी. वहीं, एक अन्य शख्स घायल हो गया था. बताया गया कि हमले के कारण रिफाइनरी का कुछ कामकाज भी प्रभावित हुआ है,जिसको ठीक कर लिया गया है.

सऊदी ने किया मिसाइलों को इंटरसेप्ट

इधर, सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार को कहा कि उसकी सेना ने जजान प्रांत के तटीय शहर अल-शुकैक की ओर दागी एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया था. बता दें कि ये मिसाइल जहां दागी गई थी, उस इलाके में समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाले बड़े संयंत्र मौजूद है.

सऊदी ने कहा कि मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया और उसका मलबा नीचे गिरा. हालांकि, इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है. बता दें कि इस बीच सऊदी के अधिकारियों ने जजान और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के अलर्ट भी जारी किए हैं.

4 साल पहले का सीजफायर और तनाव

उल्लेखनीय है कि यमन से संघर्ष की शुरुआत 2014 में हुई थी. उस वक्त हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना समेत देश के कई हिस्सों पर कब्जा किया था. वही, इसके बाद साल 2015 में सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में सैन्य गठबंधन बनाया और हस्तक्षेप किया.बता दें कि साल 2022 में हुए सीजफायर के बाद दोनों पक्षों के बीच सीमा पार हमलों में कमी आई थी. बावजूद इसके इसी साल जुलाई में फिर से संघर्ष शुरू हो गया. जिसके बाद से हूतियों की ओर से सऊदी अरब पर पर हमले तेज कर दिए हैं. (इनपुट- रॉयटर्स)

यह भी पढ़ें: 100 साल पुराने घरों की बढ़ी डिमांड: रूबियो-बेसेंट समेत ट्रंप के करीबी सैन्य आवासों में क्यों हो रहे शिफ्ट?

यह भी पढ़ें: नया खिलाड़ी, बड़ा खेल! न्यूजीलैंड में 7 सीटों वाली पार्टी के इशारे पर बनेगी अगली सरकार?
 

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES