App

'तुम हिंदू लड़कियों की...', राइड कैंसिल होने पर रैपिडो ड्राइवर ने की बदसलूकी, युवती को भेजे अश्लील मैसेज

भोपाल में राइड कैंसिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद रैपिडो के ड्राइवर ने 26 वर्षीय महिला के साथ बदसलूकी की और उसे अपशब्द कहे. उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां भी कीं और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील तस्वीरें भेजीं.

'तुम हिंदू लड़कियों की...', राइड कैंसिल होने पर रैपिडो ड्राइवर ने की बदसलूकी, युवती को भेजे अश्लील मैसेज
Image Credit: राइड कैंसिल होने पर रैपिडो ड्राइवर ने की बदसलूकी- Photo Ai

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है. राइड कैंसिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद रैपिडो (Rapido) ऑटो चालक ने महिला के साथ गाली-गलौज की, धार्मिक टिप्पणियां कीं और उसे व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजीं. महिला ने तुरंत बागसेवनिया पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज की, लेकिन सात दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. शुक्रवार रात एक हिंदू संगठन के सदस्य विरोध जताने के लिए पुलिस थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रैपिडो ड्राइवर ने युवती के साथ की अभद्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़िता बागसेवनिया इलाके में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है. 20 नवंबर को उसने घर जाने के लिए हबीबगंज इलाके से रैपिडो ऑटो बुक किया था. आरोप है कि ड्राइवर उसे उसकी मंजिल से आगे चले गया और जब उसने इस बारे में बताया तो उसने अतिरिक्त किराए की मांग की. पीड़िता के पैसे देने के लिए तैयार होने के बावजूद ड्राइवर ने बदसलूकी जारी रखी, आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां कीं और कहा, तुम हिंदू लड़कियों की यही फितरत है. विवाद बढ़ने पर युवती ने राइड कैंसिल करने के लिए कहा और कॉल काट दी.

mp

ऐप चैट से नंबर निकालकर भेजे अश्लील मैसेज

राइड कैंसिल होने के बाद ड्राइवर ने ऐप के चैट फीचर से महिला का मोबाइल नंबर निकाल लिया और उसे भद्दे मैसेज और अपशब्द भेजने लगा. अगले दिन उसने महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भी भेजीं. लगातार हो रही इस बदसलूकी और अश्लीलता से परेशान होकर महिला ने बागसेवनिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सात दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उसने दोबारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, लेकिन उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. इस बीच आरोपी ने सोमवार को नशे में हरकत करने का दावा कर माफी मांगी,  फिर भी उसकी तरफ से भद्दे मैसेज आने का सिलसिला जारी रहा.

मुस्तकीम से रोहित बदला नाम

महिला के अनुसार, बुकिंग के समय और फोन पर बातचीत के दौरान ड्राइवर ने अपना नाम मुस्तकीम बताया था. लेकिन बाद में किसी नतीजे के डर से उसने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए अपने मोबाइल प्रोफाइल पर अपना नाम बदलकर रोहित मीना कर लिया. आखिरकार, शुक्रवार रात को जब एक हिंदू संगठन के सदस्य अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बगसेवनिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद मुस्तकीन है, जो करोंद का रहने वाला है. पुलिस उसके मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट की जांच करके डिजिटल सबूत जुटा रही है. वहीं, अभी तक आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More