App

अस्पताल के बाहर बैठी प्रसूता, हाथ में खून का बैग... मैहर के वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैहर सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गर्भवती महिला अस्पताल परिसर के बाहर बैठी नजर आ रही है और उसके परिजन हाथों में ब्लड बैग लिए दिखाई दे रहे हैं. महिला की डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के बाहर बैठी प्रसूता, हाथ में खून का बैग... मैहर के वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
Image Credit: अस्पताल के बाहर बैठी प्रसूता, हाथ में खून का बैग... मैहर के वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के मैहर सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल परिसर के बाहर खुले में एक गर्भवती महिला को बैठाकर ब्लड (रक्त) चढ़ाए जाने का दृश्य सामने आया है. वायरल वीडियो में प्रसूता बाहर बैठी नजर आ रही है, जबकि उसके परिजन हाथों में ब्लड बैग थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए है.

अस्पताल के बाहर बैठाकर गर्भवती बैठाकर ब्लड चढ़ाने का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही गर्भवती महिला की पहचान मैहर के हरनामपुर वार्ड न. 24 निवासी, ललिता बंसल (उम्र 22 वर्ष), पति राजा बंसल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के लिए ललिता को करीब 8 दिन पहले मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार दोपहर जब उसे बाहर बैठाकर खून चढ़ाते देखा गया तो मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मामले के तूल पकड़ते ही अस्पताल के RMO ने दी सफाई 
मामले ने तूल पकड़ा तो सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ. आरएन पांडेय ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी. उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में लिया गया था और उसका सीजर (ऑपरेशन) प्लान किया गया था.

मैहर अस्पताल के वायरल वीडियो पर डॉक्टर ने बताई सच्चाई
डॉ. आरएन पांडेय, आरएमओ (सिविल अस्पताल, मैहर ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला के शरीर में रक्त (हीमोग्लोबिन) की अत्यधिक कमी है और उसका ब्लड प्रेशर (BP) भी काफी बढ़ा हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया. एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्रसूता और उसके परिजन स्वयं ब्लड बैग हाथ में लेकर वार्ड से बाहर आ गए थे, यह वीडियो उसी दौरान का है.

(मैहर से नजीम सौदागर की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More