App

मिसाइल-ड्रोन की बौछार, रियाद में प्रहार: सऊदी अरब के अरामको फैसिलिटी पर बड़ा हमला, हूतियों ने किया अटैक का दावा

यमन के हूतियों और सऊदी अरब के बीच तमाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच रियाद में अरामको फैसिलिटी पर बड़े हमले की जानकारी सामने आई है. हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उनकी ओर से मिसाइल और ड्रोन से रियाद पर हमले किए गए.

मिसाइल-ड्रोन की बौछार, रियाद में प्रहार: सऊदी अरब के अरामको फैसिलिटी पर बड़ा हमला, हूतियों ने किया अटैक का दावा
Image Credit: रियाद पर हूती विद्रोहियों का हमला. (फोटो- सोशल मीडिया)

यमन के हूतियों का दावा है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको के सुविधाकेंद्र पर हमला किया है. सऊदी के इस सुविधाकेंद्र पर हुए धमाके के बाद वहां पर आग लग गई. हूतियों का कहना है कि यह हमला यमन की राजधानी सना और दूसरे प्रांतों पर सऊदी हमलों के पलटवार में किया गया है. बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हुए हमलों के बाद सुविधा केंद्र में भीषण आग लग गई. सऊदी प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है.

दरअसल, यह हमला शनिवार (03 अक्टूबर ) का बताया जा रहा है. एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि रियाद में आरामको की सुविधा के आसपास धुएं और आग का बड़ा गुबार दिखा. हालांकि, सऊदी के अधिकारियों ने फिलहाल इस हमले की पुष्टि नहीं की है. वहीं, अरामको की ओर से इस भी पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

यमन के हूतियों का साऊदी पर निशाना

यमन के ईरान समर्थित हूतियों की ओर से सऊदी की राजधानी पर यह हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब दोनों के बीच पिछले कुछ समय में तनाव बढ़ा है. इससे पहले हूतियों की ओर से पिछले हफ्ते भी अरामको की सुविधाओं पर हमला किया गया था. हालांकि, सऊदी अरब ने दावा किया था कि सभी मिसाइलों और ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर लिया गया था.

ड्रोन और मिसाइल से हमला

हूतियों का दावा है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित इस सुविधाकेंद्र पर हमला करने के लिए मिसाइल और ड्रोन दोनों का इस्तेमाल किया गया. हूतियों ने कहा कि कार्रवाई बदले के तौर पर की गई है. वहीं, आरोप लगाया गया कि सऊदी अरब यमन की राजधानी सना और देश के कई दूसरे प्रांतों में भी हमले किए थे.

इधर, सऊदी अरब का कहना है कि हूतियों की ओर से तायफ और यानबू इलाके की की ओर दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया था. सऊदी अरब की ओर से उस वक्त अरामको की सुविधाओं को किसी तरीके से नुकसान की जानकारी नहीं साझा की गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More