App

छात्रों के गुस्से से सुलग रहा फ्रांस, 6 हफ्तों से सड़कों पर भीड़ का सैलाब; मैक्रों सरकार के सामने सबसे बड़ा संकट

फ्रांस में छात्रों की मांगों से शुरू हुआ आंदोलन अब महंगाई, शिक्षा, सरकारी सेवाओं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ व्यापक जनआक्रोश में बदल गया है. पेरिस समेत कई शहरों में लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं. हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच राष्ट्रपति मैक्रों सरकार के सामने आंदोलन को शांत कराने की चुनौती बढ़ गई है.

छात्रों के गुस्से से सुलग रहा फ्रांस, 6 हफ्तों से सड़कों पर भीड़ का सैलाब; मैक्रों सरकार के सामने सबसे बड़ा संकट
Image Credit: फ्रांस का संकट (रॉयटर्स)

छात्रों की एक छोटी सी मांग से शुरू हुआ आंदोलन आज पूरे फ्रांस में मैक्रों सरकार के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुका है. पेरिस से लेकर बड़े शहरों तक गुस्सा, टकराव और आंसू गैस के बीच सवाल एक ही है. कि आखिर कब थमेगा फ्रांस का ये उबाल? क्योंकि पिछले 6 हफ्तों से फ्रांस की सड़कों पर जनता का गुस्सा उबल रहा है. लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने खड़े हैं. लेकिन पुलिस के साथ टकराव लोगों के गुस्से को और ज्यादा भड़का रहा है.
 

  • फ्रांस में एक बार फिर सड़कें गूंज उठीं
  • विरोध का शोर... और हिंसा का मंजर!

फ्रांस की सड़कों पर लगातार प्रदर्शन, हिंसा, आगजनी का तांडव देखने को मिल रहा है. ऐसा होते हुए दो चार दिन नहीं, बल्कि बीते 6 हफ्तों से लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शनों की आग जल रही है.

हजारों लोग एक बार फिर सड़कों पर उतर आए. पेरिस समेत देश के बड़े-बड़े शहरों में हंगामा बढ़ता जा रहा है और ये गुस्सा लोगों का इसलिए देखने को मिल रहा है क्योंकि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है.

इसलिए सरकार के खिलाफ लोगों का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग बेहतर सार्वजनिक सेवाओं की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार की तरफ से आश्वासन ना मिलना, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करना. ये सब कुछ सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का रहा है.

हालात ये हैं लाखों लोग सड़कों पर आ गए. पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 2 लाख करीब था. जबकि 17 अक्टूबर के प्रदर्शन में करीब 8 लाख लोगों ने हिस्सा लिया.

दरअसल इन प्रदर्शनों की शुरुआत तब हुई. जब छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आए. और मांग करने लगे कि

सरकार बेहतर स्कूल बनाए, शिक्षकों की कमी को दूर करने और ज्यादा फंड को शिक्षा पर खर्च करे.

आंदोलन के मूल कारण

ये आंदोलन यहीं से शुरु हुआ. लेकिन धीरे-धीरे ये आंदोलन महंगाई, खराब सरकारी सेवाओं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आक्रोश में बदल गया. छात्र तो छात्र, सरकारी कर्मचारी के साथ आम लोग भी सड़क पर उतर आए.

पहले तो प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. लोग रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर नाचते-गाते नजर आए. लेकिन जब सरकार ने अनदेखा किया. तो माहौल बदलने लगा. लोगों का गुस्सा भी बढ़ा. पुलिस प्रशासन के साथ टकराव हुआ. पुलिस बल प्रयोग किया. 

पेरिस में हालात ऐसे बने कि झड़पें हुईं, हिंसा भड़की और पुलिस को प्रदर्शनकारियों से पूरा इलाका खाली कराना पड़ा. जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ा.

यहीं से फ्रांस में हिंसा का दौर शुरु हुआ. देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आईं. कई जगह गिरफ्तारियां भी हुईं. पुलिस की कार्रवाई ने गुस्से को और भड़का दिया है.

इस हिंसक प्रदर्शन पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी नाराज हुए और कहा, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हक सबको है, छात्रों की कई मांगें जायज भी हैं.लेकिन अशांति फैलाने वाले, लूटपाट करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा.'

सरकार भले ही लोगों के रवैये से नाराज हो. लेकिन जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है. क्योंकि पुलिस के साथ टकराव बढ़ रहा है. 

अफरा-तफरी का माहौल

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने से अफरा-तफरी भी देखने को मिल रही है. फिर भी लाखों लोग पेरिस जैसी जगह पर जुट रहे हैं.

क्योंकि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार खराब शिक्षा व्यवस्था को ठीक करे, महंगाई का बोझ कम करे और सरकारी खर्च में कटौती करे.

ये सब मांगे फ्रांस में मैक्रों सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुकी हैं. हर वीकएंड पर फ्रांस की सड़कों विरोध की गूंज सुनाई दे रही है. इसके बावजूद समाधान का रास्ता निकलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. सवाल है कि ये आक्रोश कब तक शांत होगा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More