SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ 15 सेकेंड का ये क्यूट वीडियो जीत लेगा आपका दिल, एक बार देखा तो बार-बार देखने का करेगा मन!

ऑस्ट्रेलियाई सांसद फातिमा पेमैन अपनी बेटी आलिया को गोद में लेकर संसद पहुंचीं. उन्होंने बच्ची को साथ रखते हुए डिजिटल सेफ्टी बिल पर चर्चा में हिस्सा लिया और संसद में मातृत्व व पेशेवर जिम्मेदारियों के संतुलन का संदेश दिया.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 25, 2026, 17:01 IST | Updated: Nov 25, 2026, 17:15 IST
Image Credit: ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा अपनी बेटी आलिया को गोद में लेकर संसद के अंदर अपनी बात रखती हुईं.
Join

सोशल मीडिया पर स्क्रॉल्स करते समय कुछ तस्वीरें ऐसा मिल जाती हैं, जो मन मोह लेती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो में एक महिला संसद के अंदर खड़ी होकर अपनी बात रखती है. इस दौरान महिला की गोद में एक छोटी बच्ची भी है, जिसके मुंह में निप्पल है. वीडियो में दिखाई दे रही महिला ऑस्ट्रेलियाई सीनेट (सांसद) फातिमा पेमैन हैं.

फातिमा पेमैन अपनी नवजात बेटी आलिया को लेकर संसद पहुंचीं. इस दौरान संसद में सरकार के डिजिटल सुरक्षा से जुड़े कानून पर बहस चल रही थी. 30 वर्षीय फातिमा पेमैन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करती हैं और 'ऑस्ट्रेलियाज वॉयस' की प्रमुख हैं. वह संसद में कामकाजी महिलाओं और मैटरनिटी से जुड़े मुद्दों रप खुलकर अपनी बात रखती हैं.

संसद में बच्चों को लाने की परंपरा कैसे शुरू हुई?

कई दशकों तक ऑस्ट्रेलिया की संसद में यह परंपरा रही कि छोटे बच्चों की मां सांसदों को वोटिंग के लिए किसी दूसरे सांसद को अपना अधिकार देना पड़ता था. उनसे उम्मीद की जाती थी कि वे अपने बच्चों को संसद से दूर रखें, लेकिन 2016 में इस परंपरा में बदलाव आया. ग्रीन्स पार्टी की सीनेटर लारिसा वाटर्स ने संसद के नियमों में बदलाव कराने के लिए अभियान चलाया. इसके बाद सांसदों को अपने बच्चों को संसद के भीतर लाने, उन्हें दूध पिलाने और उनकी देखभाल करने की अनुमति मिल गई.

देखिए वीडियो:-

इस साल की शुरुआत में बेटी को जन्म देने के बाद फातिमा पेमैन ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया. वह पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की पहली सीनेटर बनीं. उनका मानना है कि कामकाजी मांओं को अपने बच्चों की देखभाल और सार्वजनिक जिम्मेदारियों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. सिडनी टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि फातिमा पेमैन संसद में अपने मातृत्व को खुलकर दिखाकर उस सोच को चुनौती दे रही हैं, जिसके मुताबिक सत्ता में रहने वाली महिलाओं को अपनी पारिवारिक जिंदगी को संसद के बाहर छोड़ देना चाहिए.

काबुल से ऑस्ट्रेलियाई संसद तक का सफर

फातिमा पेमैन का जन्म अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था. जब वह आठ साल की थीं, तब उनका परिवार तालिबान से बचकर अफगानिस्तान छोड़कर पाकिस्तान पहुंचा. कुछ समय वहां रहने के बाद उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में बस गया. 2022 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की संघीय संसद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया. वह हिजाब पहनने वाली पहली महिला बनीं, जो ऑस्ट्रेलिया की संघीय संसद के लिए चुनी गईं. वह देश की सबसे कम उम्र की सीनेटरों में से एक भी हैं.

यह भी पढ़ें: गर्भवती बेटी की पिटाई, फिर दिया जहर और अंत में गला घोंटकर हत्या: 'ऑनर किलिंग' से सहमे लोग; माता-पिता ही बने हत्यारे

गाजा को लेकर लेबर पार्टी से अलग किए रास्ते

शुरुआत में वह लेबर पार्टी की सीनेटर थीं. हालांकि, गाजा को लेकर नीतिगत मतभेदों की वजह से जुलाई 2024 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपनी स्वतंत्र पार्टी 'ऑस्ट्रेलियाज वॉयस' शुरू की. संसद में वह सस्ती चाइल्डकेयर सुविधाओं, महंगाई, घरों की समस्या और माता-पिता को बेहतर सुविधाएं देने जैसे मुद्दे उठाती रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES