SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Midterm Election 2026: एलन मस्‍क के 3,463 करोड़ स्‍वाहा, सबसे रईस शख्‍स ने चुटकी लेते हुए कही ये बात

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. अमेरिकी संसद के अपर हाउस में डेमोक्रेट्स ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स की बढ़त बरकरार है. ट्रंप की पार्टी की इस करारी चुनावी हार के बाद उनके दोस्त एलन मस्क ने चुटकी ली है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 04, 2026, 02:04 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: (AFP)
Join

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर आ रही वैश्विक प्रतिक्रियाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क की केमेस्ट्री की एक बार फिर से चर्चा हो रही है. 'नीम-नीम' कभी 'शहद-शहद' जैसा अहसास कराने वाले इनके रिश्तों की कहानियां जगजाहिर हैं. इस बीच ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाने वाले मस्क को भी डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देने को मजबूर होना पड़ा है. मस्क ने रिपब्लिकंस की हार पर तंज कसते हुए कहा कि सारे जतन कर लिए लेकिन कोई चीज काम नहीं आई.

मस्क ने डेमोक्रेट्स की धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट करके तंज कसा. पहले में उन्होंने लिखा कि उन्हें अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का विचार अब काफी आकर्षक लग रहा है. दूसरी पोस्ट में मस्क ने लिखा- 'लगता है कि चुनाव में दखल देने वाले मेरे 'स्पेस लेजर' फेल हो गए.'

'स्पेस लेजर' भी फेल: मस्क

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डेमोक्रेटिक पार्टी का पलड़ा भारी कर दिया है. 4 नवंबर के नतीजों के बाद अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर कब्जा हो. ऐसे में मस्क के पोस्ट के बाद दोनों के बीच की केमिस्ट्री की फिर से चर्चा हो रही है.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है...'

मस्क इस बार के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सबसे बड़े डोनर थे. इसी साल 276 मिलियन डॉलर का चुनावी चंदा दे चुके एलन मस्क ने जब नतीजों पर दो पोस्ट किए तो एक बार फिर से इनके बीच के पुराने किस्से लोगों को याद आने लगे. यूएस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्शन साइकल में मस्क ने कुल 366 मिलियन डॉलर खर्च किए थे.

नतीजे मस्क के लिए झटका!

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नतीजों को ट्रंप के साथ-साथ मस्क के लिए भी झटका माना जा रहा है. मस्क, ट्रंप की पार्टी को मोटा पैसा देकर पहले ही डेमोक्रेट्स की आखों में खटक रहे थे. जब उनका पैसा डूब गया तो उनकी तंज भरी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा. डेमोक्रेट्स की जीत के बाद टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के भविष्य को लेकर अमेरिका की सियासी गलियों में अनिश्चितता बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

स्पेस में खरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स चला रहे मस्क ने अपनी पोस्ट से इशारा किया कि उन्हें कुछ दिक्कत हो सकती हैं. डेमोक्रेट्स की जीत के बाद मस्क के एआई और डेटा सेंटर इंडस्ट्री के लिए सरकारी नीतियां आसान होंगी या मुश्किलों से भरी इसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES