भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /दिवाली की बधाई: शुभकामना संदेश वाले लिफाफे पर लगाइए खास स्टांप, छप चुके 2 करोड़ टिकट

दिवाली की बधाई: शुभकामना संदेश वाले लिफाफे पर लगाइए खास स्टांप, छप चुके 2 करोड़ टिकट

अमेरिका में दिवाली की रौनक अब डाक टिकटों पर भी नजर आएगी. अमेरिकी पोस्टल डिपार्टमेंट ने रंगोली डिजाइन वाली नए ‘दिवाली फॉरएवर’ स्टांप की 2 करोड़ प्रतियां छापी हैं. वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में इस बेहद खूबसूरत डाक टिकट का अनावरण हुआ. यह 2016 के बाद जारी हुआ ऐसा दूसरा विशेष दिवाली स्टांप है.

Written ByShwetank Ratnamber
Published: Oct 22, 2026, 01:00 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 05:56 AM IST
joinshare
दिवाली की बधाई: शुभकामना संदेश वाले लिफाफे पर लगाइए खास स्टांप, छप चुके 2 करोड़ टिकट
Image Credit: (IANS)

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अमेरिकी डाक सेवा ने अपने नए 'दि‍वाली फॉरएवर' स्टांप की 2 करोड़ प्रतियां छापी हैं. एक अधिकारी के मुताबिक, यह संख्या सामान्य से थोड़ी ज्यादा है, क्योंकि भारतीय समुदाय की ओर से इस स्टांप के लिए काफी जोरदार मांग और समर्थन मिला था. इस नए स्टांप का अनावरण वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में धूमधाम से हुआ.

यूएसपीएस की वाइस प्रेसिडेंट साहिबानी गंभीर ने समारोह के दौरान बताया कि, 'भारतीय समुदाय की तरफ से दूसरा दिवाली स्टांप जारी करने की काफी मांग थी. हमें पहले से ही अंदाजा था कि यह स्टांप पहले वाले की तरह बेहद पॉपुलर होगा. इसी वजह से हमने इसकी ज्यादा संख्या में छपाई की है ताकि लोग इसका आनंद ले सकें.'

10 साल बाद दूसरा 'दिवाली धमाल' स्टांप

रंगोली डिजाइन वाला यह स्टांप दि‍वाली के लिए यूएसपीएस की ओर से जारी किया गया दूसरा विशेष स्टांप है. पहला दिवाली स्टांप 2016 में जारी किया गया था. साहिबानी गंभीर ने कहा क‍ि पहला स्टांप भारतीय समुदाय में बेहद लोकप्रिय हुआ था. हमने उसके लाखों-करोड़ों स्टांप बेचे थे.

साहिबानी ने बताया, 'हमें खुशी है कि भारतीय समुदाय इन्हें इस्तेमाल करेगा. उम्मीद है कि स्टांप कलेक्शन में दिलचस्पी रखने वाले लोग भी इन बेहद खूबसूरत स्टांप्स को दिल खोलकर खरीदेंगे.

स्टांप के पहले दिन के औपचारिक अनावरण और स्वागत समारोह का आयोजन वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में किया गया. इस अवसर पर साहिबानी गंभीर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई.

विरासत, संस्कार और परंपरा 

कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि यह त्योहार सबसे पहले उन लाखों भारतीय-अमेरिकियों का है, जो अमेरिका को अपना घर मानते हैं, जिनमें छात्र, पेशेवर, कलाकार और परिवार शामिल हैं.

उन्होंने कहा, 'भारतीय अमेरिकी दोनों देशों के समाजों को जोड़ते हैं और भारत-अमेरिका संबंधों के बीच एक जीवंत पुल की तरह काम करते हैं. यह कार्यक्रम भी उस रिश्ते को और मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है.'

क्वात्रा ने कहा कि ये स्टांप भारतीय-अमेरिकी समुदाय और अमेरिकी समाज के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक ताकत का जश्न मनाने का मौका है. जैसे-जैसे दि‍वाली के त्योहार की तारीख नजदीक आ रही है, ये स्टांप हमारे उत्सव का अहम हिस्सा बनता जा रहा है.

स्टांप में रंग-बिरंगी रंगोली

इस स्टांप पर ह्यूस्टन में रहने वाली कलाकार संगीता भूताडा द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली दिखाई गई है. इसे बैंगनी रंग की पृष्ठभूमि पर उकेरा गया है. करीब 30 वर्षों से रंगोली बना रहीं संगीता भूताडा ने इस डिजाइन को तैयार करने के लिए स्टार्च आधारित रंगीन पाउडर और रंगीन रेत का इस्तेमाल किया.

भूताडा ने बताया कि उन्हें यूएसपीएस की ओर से ईमेल मिला था, जिसमें पूछा गया था कि क्या वे स्टांप के लिए रंगोली बना सकती हैं. उन्होंने कहा, 'अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद मैंने अपने डिजाइन के स्केच भेजे. फिर अलग-अलग रंगों में फर्श पर रंगोलियां बनाईं. इसके बाद मेरे फोटोग्राफर मित्र बिजय दीक्षित ने उनकी तस्वीरें खींचीं.'

भूताडा ने बताया कि उन्होंने लाल और नारंगी जैसे चमकीले रंग चुने, क्योंकि ये दि‍वाली से खास तौर पर जुड़े हुए माने जाते हैं. स्टांप का डिजाइन जेनिफर अर्नोल्ड ने तैयार किया है, जबकि विलियम जे. गिकर इसके आर्ट डायरेक्टर थे. 

ये स्टांप 20-20 के पैनल में डाकघरों में और ऑनलाइन उपलब्ध है. चूंकि यह एक फॉरएवर स्टांप है, इसलिए इसकी कीमत हमेशा प्रथम श्रेणी के एक औंस डाक शुल्क के बराबर रहेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
US News
Diwali