SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UN में महासंग्रामः 'आप झूठे हैं...' अमेरिकी प्रतिनिधि पर आखिर क्यों भड़के क्यूबा के विदेश मंत्री, देखिए Video

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब अमेरिकी प्रतिनिधि माइक वॉल्ट्ज ने अपने संबोधन में क्यूबा की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, तो क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला भड़क उठे. उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 28, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 12:48 PM IST
Image Credit: UN महासभा में अमेरिकी प्रतिनिधि पर भड़के क्यूबा के विदेश मंत्री
Join

संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार (27 अक्टूबर) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अमेरिकी प्रतिनिधि माइक वॉल्ट्ज और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला के बीच जबरदस्त बहस हो गई. दरअसल, महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों पर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि माइक वॉल्ट्ज ने अपने संबोधन में क्यूबा की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि क्यूबा की सरकार में बैठे लोग अपने नागरिकों के टैक्स पर आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. वॉल्ट्ज ने अपने संबोधन के दौरान क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह दो रोलेक्स घड़ियां पहने नजर आ रहे थे. वॉल्ट्ज ने दावा किया कि प्रत्येक घड़ी की कीमत करीब 40 हजार अमेरिकी डॉलर थी. उन्होंने क्यूबा सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दोनों घड़ियों की संयुक्त कीमत क्यूबा के एक औसत नागरिक की 55 साल की कमाई के बराबर थी. वॉल्ट्ज के इन आरोपों पर क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला भड़क उठे.

UN अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला ने अमेरिकी प्रतिनिधि पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब विदेश मंत्री रोड्रिगेज वॉल्ट्ज के करीब पहुंच गए और उन्हें झूठा करार दिया. इस पर अमेरिकी राजदूत ने उन्हें पीछे हटने को कहा. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर सदन में व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की. 

स्थगित करनी पड़ी बैठक

असेंबली अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने क्यूबाई प्रतिनिधियों से अपनी सीटों पर वापस जाने और वाल्ट्ज को अपनी बात रखने देने को कहा. स्थिति को सामान्य करने के लिए कुछ देर के लिए बैठक स्थगित कर दी गई. 

 

अमेरिकी प्रतिनिधि के भाषण का विरोध

रोड्रिगेज ने वॉल्ट्ज की बात में बार-बार रुकावट डाली और 'पॉइंट ऑफ ऑर्डर' पर बोलने की मांग की. वॉल्ट्ज जब लगातार हवाना सरकार की आलोचना कर रहे थे, तो क्यूबाई प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मेजें थपथपाईं और शोर मचाना शुरू कर दिया.

पीछे हटो! यह हवाना नहीं है- वॉल्ट्ज

जब वॉल्ट्ज ने अपना भाषण फिर से शुरू किया, तो उन्होंने कहा कि रोड्रिगेज ने कैमरों और राजदूतों के सामने उन्हें चुप कराने की कोशिश की थी. इस पर वॉल्ट्ज ने रोड्रिग्ज पर चिल्लाते हुए कहा कि पीछे हट जाओ! यह हवाना नहीं है. वॉल्ट्ज ने स्पीकर खलीलुर रहमान की ओर मुड़कर कहा कि क्यूबा के विदेश मंत्री उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि पारिला को पोडियम से पीछे हटाया जाए. वॉल्ट्ज ने कहा कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधि हूं. पीछे हटिए.

ये भी पढ़ें- पहले तेल, अब पूरे देश पर नजर: चुनावी रैली में ट्रंप का विवादित बयान, वेनेजुएला को US का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES