App

मछुआरों के भेष में उतरा 'खुफिया' चीनी पोत, ताइवान की सप्लाई लाइन काटने का सीक्रेट प्लान! टोही रडार से सामने आई साजिश

Chinese Militia Vessels Near Taiwan Waters: दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उथल-पुथल का फायदा उठाकर चीन अचानक ताइवान पर बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है. इसके लिए मछुआरों के भेष में अपने खुफिया पोत समंदर में उतारकर वह ताइवान को घेरने की रिहर्सल भी कर रहा है.

मछुआरों के भेष में उतरा 'खुफिया' चीनी पोत, ताइवान की सप्लाई लाइन काटने का सीक्रेट प्लान! टोही रडार से सामने आई साजिश

Taiwan Statement on Chinese Militia Vessels: रूस-यूक्रेन और यूएस-ईरान के बीच संघर्ष का फायदा उठाकर चीन धीरे-धीरे ताइवान के आसपास शिकंजा मजबूत कर रहा है. वह उसे घेरने की रणनीति का रिहर्सल कर रहा है. इस काम में वह अपनी मिलिशा नावों का भी इस्तेमाल कर रहा है. अब ताइवान ने अपने समुद्र तट के पास एक बड़ी चीनी पोत के देखे जाने की पुष्टि की है, जिसे चीनी मिलिशिया इस्तेमाल करती है. यह पोत चीन की नौसेना और कोस्टगार्ड के साथ इस साल अगस्त में ताइवान के तट के पास विचरण कर रहा था.

ताइवान के पास समंदर में दिखी चीनी नौका

ताइवान के एपेक्स एविएशन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इस चीनी मिलिशिया पोत की पहचान 'मिनफुडिंग्यु 07902' के रूप में हुई है. यह मछली पकड़ने वाली बड़ा नाव है, जो चीनी नौसेना के संरक्षण में गहरे अंतरराष्ट्रीय महासागर में जाकर मछलियां पकड़ती है. ऐसा करने के लिए चीनी मछुआरों को सरकार की ओर से बाकायदा ट्रेनिंग और फंड मुहैया करवाया जाता है.  इन मिलिशिया नावों के इस्तेमाल चीन अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अपना दावा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है.

नागरिक मिलिशिया के जरिए घेराबंदी की रिहर्सल

रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान को चीन अपना क्षेत्र मानता है और उसे किसी भी तरह मुख्य भूमि से मिलाने का दम भरता रहता है. जबकि, ताइवान उसके इस दावे को हमेशा नकारता रहा है. ताइवान का कहना है कि अब मिलिशिया नावों के जरिए चीन, ताइवान की घेराबंदी की रिहर्सल कर रहा है. उसकी घेराबंदी का फोकस ताइवान का पूर्वी क्षेत्र है, जो उसके लिए बेहद संवेदनशील है.

सप्लाई लाइन काटने की हो रही साजिश

इसकी वजह ये है कि चीन से जंग की सूरत में ताइवान अपने पूर्व तट के जरिए ही जापान-यूएस समेत मित्र देशों से मदद की अपेक्षा रखता है. ऐसे में अगर उसके पूर्वी तट की घेराबंदी हो जाती है तो ताइवान की सप्लाई लाइन कट जाएगी और वह चाहकर भी चीन का सामना नहीं कर पाएगा.

चीन की हरकतों पर ताइवान की पैनी नजर

चीन की इन चालों को समझते हुए ताइवान भी बेहद सतर्कता के साथ अंतरराष्ट्रीय समंदर में उसकी हरकतों की बारीकी से निगरानी कर रहा है. इसके लिए उसने अमेरिका से ऐसा टोही विमान हासिल किया है, जिस पर दुनिया का आधुनिकतम रडार लगा हुआ है. यह रडार पानी में तैरती 140 वर्ग इंच तक की छोटी चीज का भी पता लगा सकता है. इसी टोही रडार ने समंदर में चीनी मिलिशिया नौका का पता लगाया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More