R&D पर अरबों खर्च क्यों? जब चोरी और... चीन के खतरनाक 'शॉर्टकट' पर BJP नेता का बड़ा दावा
रिसर्च और डेवलपमेंट पर अरबों रुपये खर्च करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता ने चीन के खतरनाक 'शॉर्टकट' और चोरी की रिसर्च को लेकर बड़ा दावा किया है. आखिर चीन हनी ट्रैप के जरिए कैसे वैश्विक तकनीक और रिसर्च और डेवलपमेंट को नुकसान पहुंचा रहा है?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Nvidia और उसके सीईओ जेन्सन हुआंग बहुत बड़ा नाम हैं. उनकी कंपनी के बनाए एडवांस्ड चिप्स पूरी दुनिया के AI सिस्टम को ताकत दे रहे हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट ने इस पूरे मामले में हलचल मचा दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सन हुआंग चीन की एक महिला जासूस के हनी ट्रैप में फंस गए और कंपनी की खुफिया जानकारी उसे साझा कर रहे थे. उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट भी कर लिया कि उन्होंने अपनी पत्नी और कंपनी दोनों के साथ धोखा किया है. अब बीजेपी नेता ने चीन की इस हरकत पर अपना 6 साल पुराना एक्स पोस्ट साझा करते हुए चीन के हनीट्रैप के बारे में दावा किया है.
अब बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने चीन की इस हरकत के बारे में 6 साल पुराना दावा पेश किया है. इस पुराने ट्वीट में बीजेपी नेता ने 2020 में ही इस बात का दावा कर दिया था कि पिछले 3 दशकों में चीन कैसे टेक्नोलाजी के क्षेत्र में शीर्ष पर जा पहुंचा है. उन्होंने कहा कि चीन कभी भी रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए अरबों रुपए नहीं खर्च करता है. इसके लिए वो शॉर्टकट तरीके अपनाता है. अब जब Nvidia के सीईओ जेंसन हुआंग ने अपनी गलती मान ली तब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर चीन कैसे इतनी जल्दी टेक्नोलाजी के शिखर पर पहुंच गया?
BJP नेता ने शेयर की 6 साल पुरानी पोस्ट
बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने Nvidia के सीईओ के हनी ट्रैप के खुलासे के बाद अपनी 6 साल पुरानी पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब आपके पास 'हनीट्रैपिंग' के ज़रिए तकनीक हासिल करने का एक आसान, सस्ता और तेज़ तरीका मौजूद है, तो फिर R&D पर पैसे क्यों खर्च करें? चीन की 'R&D' रणनीति दशकों से शॉर्टकट पर टिकी रही है - पश्चिमी तकनीक को 'हथिया लेना' और इसके लिए वे अक्सर ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें अपनाने से बाकी ज़्यादातर देश कतराएंगे. चीन के लिए, लक्ष्य ही सब कुछ है- चाहे तरीका कोई भी हो, बस काम हो जाना चाहिए- यही उनका अंदाज है. उन पर 'भरोसे' जैसे वैश्विक नैतिक नियम या कायदे-कानून लागू नहीं होते.'
यह भी पढ़ेंः लैब पार्टनर से टेक टाइकून की पत्नी तक: कौन हैं Nvidia CEO जेंसन हुआंग की हमसफर लोरी मिल्स? 41 साल बाद मिला धोखा
चीन पर बार-बार लगे 'शॉर्टकट' तरीकों के आरोप
चीन का आर्थिक और तकनीकी उत्थान पिछले कुछ दशकों में काफी तेज़ी से हुआ है, लेकिन इसके पीछे की रणनीति हमेशा से बहस और विवाद का विषय रही है. जहां पश्चिमी देश और अन्य अर्थव्यवस्थाएं अनुसंधान और विकास (R&D) पर अरबों डॉलर, समय और संसाधन खर्च करती हैं, वहीं चीन पर बार-बार आरोप लगता रहा है कि उसने आगे निकलने के लिए लंबे रास्ते के बजाय 'शॉर्टकट' का रास्ता चुना.
ड्रैगन की तकनीक को कैसे मिली रफ्तार?
किसी भी नई तकनीक को विकसित करने में सालों की मेहनत, बड़ी पूंजी और विफलता का जोखिम शामिल होता है. लेकिन अगर किसी तैयार तकनीक को बिना उस मेहनत के हासिल कर लिया जाए, तो समय और पैसा दोनों बचते हैं. हनीट्रैपिंग, साइबर जासूसी, और रिवर्स-इंजीनियरिंग जैसे तरीकों को इसी शॉर्टकट का हिस्सा माना जाता है. आरोप हैं कि चीन ने दशकों तक पश्चिमी देशों की इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी और तकनीक को इसी तरह से एक्सेस किया, जिससे उसकी विकास दर को अभूतपूर्व रफ्तार मिली.
वैश्विक नियमों और भरोसे का प्रश्न
अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तकनीक साझा करने की नींव ‘विश्वास’ और ‘वैश्विक नियमों’ पर टिकी होती है. लेकिन चीन की रणनीति में अक्सर यह देखा गया है कि उनके लिए 'उद्देश्य ही साधनों को सही ठहराता है'. जब लक्ष्य किसी भी कीमत पर वैश्विक बढ़त हासिल करना हो, तो नैतिक सीमाएं और वैश्विक मापदंड पीछे छूट जाते हैं. यही वजह है कि दुनिया के बाकी देश जिस जासूसी या चोरी के तरीकों को अपनाने से हिचकिचाते हैं, उन्हें चीन अपनी राष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा बनाने में नहीं झिझकता.
तकनीकी इतिहास का सबक
पिछले तीन दशकों के तकनीकी इतिहास और चीन के उभार का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञ इसे 'चीन का तरीका' कहते हैं. 2020 के शुरुआती मामलों से लेकर हालिया घटनाओं तक, यह पैटर्न लगातार सामने आता रहा है. संक्षेप में कहें तो, जब तक कोई देश पारंपरिक R&D पर भारी पैसा खर्च करता है, तब तक दूसरा देश शॉर्टकट अपनाकर उसी तकनीक तक पहुंच बना लेता है. हालांकि, लंबे समय में यह रणनीति वैश्विक अविश्वास को जन्म देती है, जो आज चीन के खिलाफ दुनिया भर में बनते माहौल के रूप में दिखाई दे रहा है.
बीते 3 दशकों में चीन का शॉर्टकट तरीका
चीन की 'R&D' रणनीति दशकों से शॉर्टकट पर टिकी है. पश्चिमी तकनीक को 'हथिया लेना' और इसके लिए वे अक्सर ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें अपनाने से बाकी ज़्यादातर देश कतराएंगे. चीन के लिए, लक्ष्य हासिल करना ही सब कुछ है. चाहे तरीका कोई भी हो, बस काम हो जाना चाहिए. यही उनका अंदाज़ है. उन पर कोई वैश्विक नैतिकता या 'भरोसे' जैसे नियम लागू नहीं होते. जिसने भी पिछले 3 दशकों के तकनीकी इतिहास और चीन के उभार का अध्ययन किया है, वह 'चीन के इस तरीके' के बारे में जरूर जानता होगा.
यह भी पढ़ेंः 'मैंने अपनी पत्नी से बेवफाई की...', Nvidia के सीईओ ने चीनी जासूस से अफेयर की बात कबूली, ईमेल में हुआंग ने क्या कहा?