SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पेट में पल रहे बच्चे के फेफड़े में था 5 सेंटीमीटर का खतरनाक ट्यूमर, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी ऐसे बचाई जान, सब हो गए हैरान

गर्भ में पल रहे एक अजन्मे बच्चे की जान बचाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चीनी डॉक्टरों ने बिना किसी चीर-फाड़ या सर्जरी के, सिर्फ एडवांस तकनीक से उसके फेफड़े का खतरनाक ट्यूमर पूरी तरह ठीक कर दिया.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 07, 2026, 12:52 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:10 PM IST
Image Credit: बिना सर्जरी ट्यूमर का इलाज
Join

मेडिकल साइंस की दुनिया में एक चौंकाने वाला करिश्मा हुआ है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. डॉक्टरों ने मां की कोख में पल रहे एक भ्रूण यानी अजन्मे बच्चे के फेफड़े के खतरनाक ट्यूमर को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान डॉक्टरों ने कोई चीर-फाड़ यानी सर्जरी नहीं की, बल्कि एक बहुत ही अनोखी और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. मामला चीन का है.

चीन के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे के फेफड़े में मौजूद एक खतरनाक गांठ को बिना बड़े ऑपरेशन या सर्जरी के छोटा कर दिया है. इसके लिए माइक्रोवेव एब्लेशन तकनीक की मदद लिया गया. राहत की बात यह है कि इलाज के दौरान मां के पेट पर कोई बड़ा चीरा नहीं लगाना पड़ा.

यह मामला शेनझेन बाओआन वुमेन्स एंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल और चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग की मेडिकल टीम से जुडा है. इस केस की रिपोर्ट 20 अगस्त को पीयर रिव्यू मेडिकल जर्नल Ultrasound in Obstetrics & Gynaecology में प्रकाशित हुई.

22वें हफ्ते में सामने आई समस्या

डॉक्टरों को गर्भावस्था के 22वें सप्ताह में बच्चे की समस्या के बारे में जानकारी हुई. जांच रिपोर्ट में बच्चे के दाहिने फेफड़े के पास लगभग 5 सेंटीमीटर की असामान्य गांठ दिखाई दी. यह गांठ तेजी से बढ़ रही थी और उसने बच्चे के दिल और फेफड़ों पर काफी प्रेशर डाल रखा था. सिर्फ यही नहीं, बच्चे के पेट में भी पानी जमा होने लगा था. इसे एसाइटिस कहते हैं और गंभीर स्थिति में यह बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

बच्चे को कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मालफॉर्मेशन यानी CPAM था. इसमें गर्भ के दौरान फेफड़े का कुछ हिस्सा नार्मल तरीके से विकसित नहीं हो पाता है और वहां असामान्य टिश्यू बनने लगता है. ज्यादातर मामलों में यह स्थिति कंट्रोल में लाई जा सकती है, लेकिन कुछ मामलों में गांठ काफी तेजी से बढ़ने लगती है.

सामान्य इलाज से अलग अपनाया तरीका

इस बच्चे के मामले में सामान्य इलाज के विकल्प उपयुक्त नहीं थे. कुछ मामलों में तरल पदार्थ से भरी गांठ को ट्यूब के जरिए खाली किया जाता है, वहीं गंभीर स्थिति में भ्रूण की सर्जरी की जरूरत पड़ती है. लेकिन यहां गांठ बहुत छोटी छोटी सिस्ट से बनी थी और इसमें कोई ऐसी मेन ब्लड वेसल्स नहीं थी, जिसे निशाना बनाकर इलाज किया जा सके.

इसके बाद डॉक्टरों ने माइक्रोवेव एब्लेशन का फैसला किया. इसमें एक पतली सुई के जरिए गांठ के अंदर माइक्रोवेव ऊर्जा पहुंचाई जाती है. इससे गर्मी पैदा होती है और असामान्य टिश्यू नष्ट होने लगता है.

डॉक्टरों ने रियल टाइम अल्ट्रासाउंड की मदद से सुई को मां के पेट और गर्भाशय के रास्ते बच्चे की गांठ तक पहुंचाया. माइक्रोवेव से करीब दो मिनट तक गर्मी दी गई. इस दौरान डॉक्टर लगातार निगरानी करते रहे, ताकि आसपास के स्वस्थ अंगों को नुकसान न पहुंचे.

(ये भी पढ़ेंः AI Detector का ‘फर्जीवाड़ा’! एक ही कंटेंट पर अलग-अलग क्यों आता है AI Score? एक्सपर्ट्स ने खोलकर रख दी पोल)

तीन दिन में दिखा असर

इलाज के सिर्फ तीन दिन बाद गांठ काफी छोटी हो गई और बच्चे के पेट में जमा पानी भी गायब हो गया. इसके बाद गर्भावस्था को आगे जारी रखा गया. बच्चे का जन्म 37वें हफ्ते में सीजेरियन से हुआ. उसका वजन लगभग 2.9 किलो था और अपगार स्कोर 10 रहा. रिपोर्ट के अनुसार बच्चा स्वस्थ था. चार महीने की उम्र तक उसमें कोई लक्षण नहीं दिखे और आगे किसी सर्जरी की जरूरत भी नहीं पडी.

(ये भी पढ़ेंः India Mobile Congress 2026 आज से शुरू, 6G, AI और Satcom पर रहेगा पूरा फोकस, जानिए अगले 4 दिन में क्या होगा खास)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES