App

India Mobile Congress 2026 आज से शुरू, 6G, AI और Satcom पर रहेगा पूरा फोकस, जानिए अगले 4 दिन में क्या होगा खास

नई दिल्ली के यशोभूमि में 7 से 10 अक्टूबर तक IMC 2026 का आयोजन हो रहा है. इस बार 6G, एआई, सैटेलाइट नेट, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स पर फोकस रहेगा. जानें कौन-कौन से मुख्य कार्यक्रम और ट्रैक्स रहने वाले हैं.

India Mobile Congress 2026 आज से शुरू, 6G, AI और Satcom पर रहेगा पूरा फोकस, जानिए अगले 4 दिन में क्या होगा खास
Image Credit: India Mobile Congress 2026

IMC 2026: आज से दिल्ली के यशोभूमि में इंडियन मोबाइल कांग्रेस शुरू हो रहा है. अगले 4 दिनों (7 से 10 अक्टूबर) तक चलने वाले इस महाकुंभ में फोकस 6G नेटवर्क, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट कम्यूनिकेशन्स, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स पर रहेगा. यह IMC का 10वां एडिशन है और इस बार का पूरा फोकस फ्यूचर की उन टेक्नोलॉजी पर है जो हमारी और आपकी डिजिटल दुनिया को रातों-रात बदलने वाली हैं. आइए जानते हैं इस बार IMC 2026 में किन बातों पर सबसे ज्यादा फोकस रहने वाला है और आपके लिए क्या-क्या खास रहेगा....

IMC 2026: क्या, कब और कहां? 
India Mobile Congress 2026 का इवेंट आज 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि (India International Convention & Expo Centre, Dwarka) में हो रहा है. इस 4 दिन के इवेंट को भारत सरकार का टेलीकॉम विभाग डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) मिलकर आयोजित कर रहे हैं. इस बार की ऑफिशियल थीम रखी गई है "Scale Without Boundaries", जिसका सीधा मतलब है कि भारत अब नई तकनीकों को सिर्फ लैब्स तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें पूरे देश में बड़े पैमाने पर लागू करने पर फोकस करेगा.

IMC 2026 का फोकस: किन 5 बड़ी तकनीकों पर रहेगा जोर?
अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार पूरे इवेंट का केंद्र बिंदु क्या है, तो सरकार और टेलीकॉम कंपनियों ने 5 एरिया तय किए हैं:

6G और एआई नेटिव नेटर्वक्स: 5G के बाद अब अगला पड़ाव 6G है. इस बार 6G के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स और AI से चलने वाले नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा.
सेटेलाइट कम्यूनिकेशन्स (Satcom): बिना सिम और बिना टावर के सीधे सैटेलाइट से मोबाइल कनेक्ट करने वाली तकनीक पर बड़ा फोकस रहने वाला है.
साइबर सिक्योरिटी & डेटा प्राइवेसी: ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और स्पैम से यूजर्स को कैसे बचाया जाए, इस पर ठोस रणनीति बनाई जाएगी.
सेमीकंडक्टर्स & एआई चिप्स: भारत में बनी AI चिप्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना इस बार की प्राथमिकताओं में शामिल है.
रोबोटिक्स & स्मार्ट मोबिलिटी: ऑटोमेटेड कारें, रोबोटिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

IMC 2026 के 4 Pillars: जानिए हर ट्रैक में क्या-क्या रहेगा

1. Srishti (सृष्टि): फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
सृष्टि ट्रैक पूरी तरह से आने वाले कल की टेक्नोलॉजी पर केंद्रित रहेगा. इसमें 6G रिसर्च, इंटेलिजेंट RAN, AI-नेटिव नेटवर्क और एज कम्यूटिंग पर बात होगी. इसके अलावा क्वांटम कम्यूनिकेशन्स, सेमिकंडक्टर और एआई चिपसेट्स के निर्माण पर फोकस किया जाएगा. यह ट्रैक तय करेगा कि भारत 6G और एडवांस कंप्यूटिंग में दुनिया का लीडर कैसे बनेगा.

2. Samvardhan (संवर्धन): 5G कमाई और बिजनेस पर रहेगा ध्यान
संवर्धन का फोकस इस बात पर रहेगा कि नई टेक्नोलॉजी से बिजनेस और इकोनॉमी को कैसे फायदा पहुंचाया जाए. इसमें 5G मोनिटाइजेशन (5G से कमाई के तरीके), डायरेक्ट टू डिवाइस कनेक्टिविटी और Satcom पर जोर रहेगा. इसके साथ ही स्मार्ट डिवाइसेस, गैजेट्स, रोबोटिक्स और इंटरप्राइज ट्रांसफोर्मेशन पर ध्यान दिया जाएगा.

3. Sashakt (सशक्त): ग्रीन टेक और पर्यावरण पर रहेगा फोकस
ज्यादा इंटरनेट और डेटा सेंटर से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सशक्त ट्रैक बनाया गया है. इसमें ग्रीन टेलीकॉम, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और सर्कुलर इकोनॉमी पर मुख्य फोकस रहेगा. कम बिजली में चलने वाले टावर और सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का प्लान यहां बनेगा.

4. Suraksha (सुरक्षा): आपकी ऑनलाइन सेफ्टी पर रहेगा सबसे बड़ा जोर
आज के समय में साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी सबसे बड़ी समस्या है. सुरक्षा ट्रैक इसी पर काम करेगा. इसमें साइबर सिक्योरिटी, स्पैम एंड फ्रॉड प्रिवेंशन, डेटा प्राइवेसी और जीरो ट्रस्ट मॉडल पर फोकस रहेगा. इसके अलावा रिस्पॉन्सिबल AI (एआई का सुरक्षित इस्तेमाल) और सबसी केबल सुरक्षा पर पॉलिसीज बनाई जाएंगी.

IMC 2026 के बड़े आकर्षण: जानिए क्या-क्या रहने वाला है खास
इस 4 दिन कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय समिट्स होने वाले हैं:

Bharat 6G Symposium: 3rd International Bharat 6G Symposium 2026 में दुनिया भर के एक्सपर्ट्स 6G स्पेक्ट्रम और 2030 तक 6G लॉन्च करने के रोडमैप पर चर्चा करेंगे.
Satcom Summit: एलन मस्क की Starlink और Jio Satcom जैसी सेवाओं के बीच भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के नियमों और बिजनेस मॉडल पर फोकस रहेगा.
Cybersecurity Summit: डिजिटल ट्रस्ट और यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए नई सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन होगा.
Viksit Tech 47: मेक इन इंडिया के तहत भारतीय टेक कंपनियों द्वारा बनाई गई स्वदेशी तकनीकों को प्रमोट किया जाएगा.
Startup World Cup: नए और युवा स्टार्टअप्स के लिए यह स्पेशल प्रोग्राम रहेगा, जहां वे अपने आईडियाज को ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सामने पेश कर सकेंगे.
Smart Mobility Summit: कनेक्टेड कारें और 5G/6G से चलने वाले स्मार्ट व्हीकल्स का लाइव डेमो यहां देखने को मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More