App

स्क्रीन के पीछे 'शैतान', 30 साल कैद का फरमान! स्नैपचैट से 180 बच्चियों को बनाया शिकार; कैसे शिकंजे में आया बिलाल

ब्रिटेन की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने भारतीय छात्र बिलाल काजी को 'सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर' बताते हुए 30 साल कैद की सजा सुनाई है. उस पर 10 से 15 साल की मासूम बच्चियों का 'ऑनलाइन यौन शोषण' करने का आरोप था. बिलाल काजी की इस करतूत ने भारत की छवि खराब करने का काम किया है.

स्क्रीन के पीछे 'शैतान', 30 साल कैद का फरमान! स्नैपचैट से 180 बच्चियों को बनाया शिकार; कैसे शिकंजे में आया बिलाल
Image Credit: 180 मासूमों बच्चियों के गुनहगार को 30 साल की कैद (AI तस्वीर)

ब्रिटेन में पढ़ाई करने गए मुंबई के एक छात्र की करतूत ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार कर दिया है. मुंबई निवासी भारतीय छात्र बिलाल काजी को ब्रिटेन की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया है. बिलाल पर 10 से 15 साल की मासूम बच्चियों के साथ ऑनलाइन तरीके से यौन शोषण करने का आरोप था. आरोपी ने भी अदालत में अपने गुनाहों को कबूल कर लिया. जिसके बाद कोर्ट ने उसे 'सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर' बताते हुए 30 साल कैद की सजा सुनाई है. चेशायर पुलिस के मुताबिक, भारतीय छात्र बिलाल काजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट, रोब्लॉक्स और विंक के जरिए छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता था.

छोटी बच्चियों को बनाता था शिकार

चेशायर कॉन्स्टेबुलरी के मुताबिक, आरोपी बिलाल काजी सोशल मीडिया पर 10 से 15 साल की मासूम बच्चियों को टारगेट करता था. वह सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पहले उनसे दोस्ती करता था और फिर उनके अश्लील फोटोज-वीडियोज भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. पुलिस की पकड़ में बिलाल तब आया, जब एक पीड़िता ने डर्बीशायर पुलिस को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी. 

झांसे में आ जाती थीं मासूम लड़कियां

चेशायर कॉन्स्टेबुलरी के मुताबिक, बिलाल ने 13 साल की पीड़िता को स्नैपचैट के जरिए अपना शिकार बनाया था. आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती करने के लिए अपनी पहचान उजागर नहीं की थी और उसे अपनी उम्र 13 साल ही बताई थी. हमउम्र के कारण पीड़िता ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी थी, लेकिन जल्द ही आरोपी ने अश्लील सामग्री भेजनी शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो मांगने शुरू कर दिए.

ब्लैकमेल करके पूरी कराता था डिमांड

जुलाई 2021 में पीड़िता ने दोस्ती खत्म करने का विचार किया और अपनी तस्वीरें-वीडियोज भेजने से साफ इनकार कर दिया. इस पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने पीड़िता को उसकी पहले भेजी गई तस्वीरों को वायरल कर देने की धमकी दी. मजबूरी में पीड़िता को आरोपी बिलाल की डिमांड पूरी करनी पड़ीं. इसके बावजूद भी आरोपी बिलाल ने एक दिन पीड़िता की तस्वीरों को उसके दोस्तों को भेज दी. 

180 मासूम लड़कियों को बनाया शिकार

इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो हैरान रह गई. आरोपी बिलाल ने करीब 180 मासूम लड़कियों को अपना शिकार बना रखा था. जांच अधिकारी ने उन सभी लड़कियों से मुलाकात की, जिसको बिलाल ने अपना शिकार बनाया था. 180 में से 70 लड़कियों ने पुलिस में अपने बयान दर्ज कराए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More