App

वारंट मांगा तो मिला थप्पड़ ! झुंझुनूं में हरियाणा पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा !

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में हरियाणा पुलिस के लोहारू थाने में कार्यरत महिला हैड कांस्टेबल रविना ने एक ग्रामीण के थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है.

वारंट मांगा तो मिला थप्पड़ ! झुंझुनूं में हरियाणा पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा !
Image Credit: jhunjhunu viral news

हरियाणा के लोहारू थाने में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में लोहारू थाने की महिला हैड कांस्टेबल रविना और अन्य पुलिसकर्मी बलौदा गांव पहुंचे थ.। यहां पर पुलिस और ग्रामीणों में अच्छी खासी बहस हुई. इस दौरान ही महिला हैड कांस्टेबल को एक ग्रामीण पर गुस्सा आ गया और उन्होंने ग्रामीण को थप्पड़ जड़ दिया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इधर, ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिस से सर्च वारंट मांगा तो उन्होंने ना केवल पुरूष, बल्कि महिलाओं से भी मारपीट क.। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में लोहारू पुलिस सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में सुरेश सिंह के घर पहुंची थी. यहां पुलिस टीम ने मकान में तलाशी शुरू की. इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट दिखाने की मांग की.आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद हो गया और लोहारू पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल रवीना ने परिवार की महिलाओं के थप्पड़े मारे.

Haryana Police in Rajasthan

घटना के बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. महिलाओं ने आरोप लगाया कि सर्च वारंट दिखाने की मांग करने पर महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की. मामले ने तूल पकड़ा तो हरियाणा पुलिस सूरजगढ़ थाने पहुंच गई. इसके बाद ग्रामीण भी सूरजगढ़ थाने पहुंचे और लोहारू पुलिस से तलाशी के लिए सर्च वारंट दिखाने और महिलाओं के साथ कथित मारपीट करने वाली महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले को बढ़ता देख सूरजगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और उन्हें शांत करवाया.

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, हरियाणा पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल भी घटना की शिकायत लेकर सूरजगढ़ थाने पहुंची. लेकिन फिलहाल दोनों ही तरफ से कोई लिखित रिपोर्ट नहीं आई और ना ही मामला दर्ज किया गया है. वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें : क्यों कनाडा की नौकरी और अपना करियर दांव पर लगा बैठा बेटा ?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandeep Kedia

Sandeep Kedia

संदीप केडिया झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हैं. वे पिछले करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा वर्ष 2015 से Zee Media से जुड़े हुए हैं. उन्होंने VMOU Kota से बीजेएमसी और एमजेएमसी की पढ़ाई की है. संदीप केडिया को झुंझुनूं जिले की पत्रकारिता के मजबूत और भरोसेमंद नामों में गिना जाता है. राजस्थान सरकार के अधिस्वीकृत पत्रकारों की सूची में 2013 से शामिल संदीप केडिया को प्रिंट और सोशल मीडिया का भी अच्छा खासा अनुभव है.
Read More