राष्ट्रपति के दामाद से डिप्टी PM के पोते तक... पाकिस्तान में नेताओं और करीबियों पर लगते रहे संगीन आरोप, अब इशाक डार के पोते भी गिरफ्त में आए
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के पोते रजा डार के खिलाफ कोर्ट ने विदेशी महिलाओं संग गैंगरेप मामले में आरोप तय किए हैं. इससे पहले भी पाकिस्तान के हुक्मरानों और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगे हैं.
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार और उनके पोते की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के मामले में इशाक डार के पोते रजा डार के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने सियासी रसूख का इस्तेमाल कर पोते को बचाने की कोशिश की थी, हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो सके. ऐसे में माना जा रहा है कि पोते को बचाने के सिलसिले में इशाक डार भी अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठेंगे.
अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान में हंगामा बरपा हुआ है. पाकिस्तानी डिप्टी पीएम ने अपने पोते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कुछ न कर पाएं. बता दें कि रजा डार का यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान के किसी हुक्मरान या उसके रिश्तेदार पर इस तरह के आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं, जिसमें नेताओं या उनके रिश्तेदारों पर रेप या उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं.
कोर्ट ने भेजा जेल
इस मामले के सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान में केवल आतंकी ही सुरक्षित हैं. लाहौर की कोर्ट ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत 8 लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. आने वाले समय में सजा का ऐलान भी होगा. रजा डार समेत सभी 8 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सभी पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप है.
पाक डिप्टी पीएम का पोता, तो रेपिस्ट निकला
पाकिस्तान आई दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में लाहौर की अदालत ने रजा डार समेत 8 लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. बताया जाता है कि पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं. रजा डार से दोनों की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में हुई थी. जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं ने रजा डार को क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया था और इसी सिलसिले में रजा डार ने दोनों महिलाओं को इस साल जून में लाहौर बुलाया था.
आरोप है कि इन दोनों महिलाओं को पाकिस्तान पहुंचने के बाद लाहौर में कॉडिफेंस अथॉरिटी इलाके के एक मकान में ले जाया गया, जहां पर महिलाओं को बंधक बना लिया गया और उनसे जबरन 18500 डॉलर ट्रंसफर कराए गए. इस दौरान उनके साथ गैंगरेप भी किया गया. रजा डार पर आरोप तय होने के बाद माना जा रहा है कि इशाक डार और उनके बेटे की भी मुश्किल बढ़ सकती है.
पाक के हुक्मरानों के आपराधिक रिकॉर्ड्स
गौर करने वाली बात है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में किसी राजनेता या उसके रिश्तेदार और परिवार पर इस प्रकार के आपराधिक आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई राजनेताओं और उनके परिवार के सदस्यों पर कई रिकॉर्ड लग चुके हैं.
- साल 1991 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान के दामाद इरफानुल्लाह मारवत गैंगरेप एक एक केस में फंसे थे. आरोप था कि इरफानुल्लाह के इशारे पर बेनजीर भुट्टो की करीबी दोस्त वीना हयात के घर में घुसकर हथियारबंद लोगों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.
- वहीं, साल 2017 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की पूर्व सांसद आयशा गुलालई ने इमरान खान पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे.
- साल 2020 में पाकिस्तान में रहने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी. रिची ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था.
- साल 2023 में बलूचिस्तान के पूर्व प्रांतीय मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खेतरान पर एक महिला और उसके बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाने और फिर हत्या करने का आरोप लगा था.
इन मामलों से साफ है कि पाकिस्तान के किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुकात रखने वाले कई नेताओं या उनके रिश्तेदारों पर रेप या उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं. इस सिलसिले में पाक पीएम शहबाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले इशाक डार का परिवार बुरी तरीके से फंस गया है. (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया)
यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे आतंकियों से प्यार: 70 लाख के इनामी मसूद अजहर से मुनीर की सीक्रेट मीटिंग, PAK का असली चेहरा बेनकाब
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में BLA ने मचाया कोहराम: फिदायीन हमला से दहला पाकिस्तानी सेना का कैंप; 18 सैनिकों की मौत का दावा