)
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार और उनके पोते की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के मामले में इशाक डार के पोते रजा डार के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने सियासी रसूख का इस्तेमाल कर पोते को बचाने की कोशिश की थी, हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो सके. ऐसे में माना जा रहा है कि पोते को बचाने के सिलसिले में इशाक डार भी अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठेंगे.
अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान में हंगामा बरपा हुआ है. पाकिस्तानी डिप्टी पीएम ने अपने पोते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कुछ न कर पाएं. बता दें कि रजा डार का यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान के किसी हुक्मरान या उसके रिश्तेदार पर इस तरह के आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं, जिसमें नेताओं या उनके रिश्तेदारों पर रेप या उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं.
इस मामले के सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान में केवल आतंकी ही सुरक्षित हैं. लाहौर की कोर्ट ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत 8 लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. आने वाले समय में सजा का ऐलान भी होगा. रजा डार समेत सभी 8 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सभी पर विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप है.
पाकिस्तान आई दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में लाहौर की अदालत ने रजा डार समेत 8 लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. बताया जाता है कि पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं. रजा डार से दोनों की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में हुई थी. जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं ने रजा डार को क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया था और इसी सिलसिले में रजा डार ने दोनों महिलाओं को इस साल जून में लाहौर बुलाया था.
आरोप है कि इन दोनों महिलाओं को पाकिस्तान पहुंचने के बाद लाहौर में कॉडिफेंस अथॉरिटी इलाके के एक मकान में ले जाया गया, जहां पर महिलाओं को बंधक बना लिया गया और उनसे जबरन 18500 डॉलर ट्रंसफर कराए गए. इस दौरान उनके साथ गैंगरेप भी किया गया. रजा डार पर आरोप तय होने के बाद माना जा रहा है कि इशाक डार और उनके बेटे की भी मुश्किल बढ़ सकती है.
देशहित: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का पोता रेपिस्ट ! #Deshhit #Pakistan #IshaqDar | @pratyushkkhare https://t.co/7lFAJoBvZX
— Zee News (@ZeeNews) November 12, 2026
गौर करने वाली बात है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में किसी राजनेता या उसके रिश्तेदार और परिवार पर इस प्रकार के आपराधिक आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई राजनेताओं और उनके परिवार के सदस्यों पर कई रिकॉर्ड लग चुके हैं.
इन मामलों से साफ है कि पाकिस्तान के किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुकात रखने वाले कई नेताओं या उनके रिश्तेदारों पर रेप या उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं. इस सिलसिले में पाक पीएम शहबाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले इशाक डार का परिवार बुरी तरीके से फंस गया है. (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया)