SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोहरे का कहर: बुल्गारिया के हाईवे पर मौत का तांडव, 50 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 11 की दर्दनाक मौत

बुल्गारिया में घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक मोटरवे पर 50 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके चलते 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना पर देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 11, 2026, 12:52 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 01:00 PM IST
Join

Bulgaria Motorway Accident: बुल्गारिया में एक भीषण हादसा देखने को मिला है, यहां दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक मोटरवे पर घने कोहरे के चलते बड़ी टक्कर हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दर्जनों घायल भी हुए हैं. यूरोपियन यूनियन (EU) में इस मोटरवे की सड़कें सबसे खतरनाक मानी जाती हैं.    

दुर्घटना को लेकर इलाके के गवर्नर जॉर्जी चालकोव ने मंगलवार ( 10 नवंबर 2026) को बुल्गारियन न्यूज एजेंसी 'BTA'को बताया कि राजधानी सोफिया को ब्लैक सी शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर दोनों तरफ जा रही करीब 50 कारें और ट्रक बीच में फंस गए. इस दौरान गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हुईं.  

भीषण हादसे में 11 की मौत 


घटना के बाद सामने आई तस्वीरों मेंयाम्बोल शहर के पास घटनास्थल पर पलटी-टूटी हुई हुई कारें, ट्रक और जली हुई गाड़ियां दिखाई दीं. गृह मंत्री इवान डेमेरदजिएव ने दुर्घटना की वजह बदलते मौसम को बताया. इस दौरान विजिबिलिटी लगभग 70-80 मीटर से घटकर लगभग 10 मीटर हो गई थी.

 स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पहले के बयान में बदलाव करते हुए कहा कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुई. कुल मिलाकर 51 लोगों को आस-पास के शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 13 गंभीर रूप से घायल हैं.

बुल्गारिया में राष्ट्रीय शोक 


सरकार ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत स्ट्रेचर और मेडिकल टीमों से लैस 2 एयरक्राफ्ट भेजे. वहीं, प्रधानमंत्री रूमेन रादेव ने भी मंगलवार ( 10 नवंबर 2026) को बाद के अपने सभी अपॉइंटमेंट्स कैंसिल कर दिए. 

बुल्गारिया की सरकार ने बुधवार ( 11 नवंबर 2026) को राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया. 

राष्ट्रपति इलियाना इओतोवा ने मृतकों और घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जताईं.

बुल्गारिया में बढ़ते सड़क हादसे के मामले 


यूरोपियन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में बुल्गारिया में हर 10 लाख लोगों पर 71 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो यूरोपियन यूनियन में सबसे ज्यादा दर है. पीड़ित लोग ट्रैफिक में होने वाली मौतों की ज्यादा संख्या के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाने, खराब सड़कों और खराब न्याय व्यवस्था को जिम्मेदार मानते हैं. 

बता दें कि साल 2025 में बुल्गारिया में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 456 लोग मारे गए, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत और साल 2019 की तुलना में 27 प्रतिशत कम है. एक्सपर्ट्स बुल्गारिया के बिजी रोड ट्रैफिक, EU के गेटवे के तौर पर इसकी जगह और देश की पुरानी गाड़ियों की फ्लीट को भी ज्यादा एक्सीडेंट रेट के पीछे की वजह मानते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES