)
सीमा पर भारत अब एक ऐसे हथियार की तैनाती करने की तैयारी में है, जिसके बारे में सुनकर ही चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नींद उड़ गई है.यह भारत का बाहुबली है. इससे निकलने वाले गोले के प्रहार से मुनीर और जिनपिंग की सेना का बचना मुश्किल है.
इसके प्रहार से 48 किलोमीटर दूर बैठा दुश्मन नेस्तनाबूद हो जाएगा. यह एक घंटे में दुश्मन पर 60 गोले से प्रहार कर सकता है.माइनस 30 डिग्री से लेकर 70 डिग्री की भीषण गर्मी में भी दुश्मन को परलोक पहुंचा सकता है. चीन से लेकर पाकिस्तान सीमा पर बैठे दुश्मनों का इससे सफाया हो जाएगा. इसका पूरा नाम है एडवांस टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (अल्फा). जी हां! हम बात कर रहे हैं भारत की अत्याधुनिक 155 मिलीमीटर/52 कैलिबर वाली होवित्जर तोप की.
ये बहुत ही हल्की है और यही कारण है कि इसे कहीं भी खींच कर या टांग कर ले जाया जा सकता है. चीन से लेकर पाकिस्तान की सीमा तक भारत ने मुनीर और जिनपिंग की सेना की चालबाजी को नाकाम करने के लिए अलग-अलग तकनीक से लैस तोपें तैनात कर रखी हैं.
और अब मुनीर की लंका को पूरी तरह जलाने के लिए भारत ने 307 ATAGS तोप बनाने के लिए ऑर्डर दिया है. रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज को 184 तोपें और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को 123 तोपें बनाने का ऑर्डर दिया है. इन तोपों की डिलीवरी साल 2028 के पहली तिमाही में होगी.
ATAGS को DRDO ने विकसित किया है. ये दुनिया की सबसे बेहतरीन तोप में शामिल है.भारत सीमा पर चीन और पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैनात करने वाला है, ताकि मुनीर की नापाक साजिश को समय रहते फेल किया जा सके.