)
Science News: वैसे तो इस ब्रह्मांड में केवल एक चांद है, लेकिन अब हमारे प्लेनेट्स के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव में आने के बाद एक और मिनी मून यानी दूसरा चांद धरती के चक्कर लगा रहा है. इसका नाम 'एस्टेरॉयड 2026 QQ8' है, जो अप्रैल 2026 में धरती की ग्रेविटी में फंस गया था और अब यह प्लेनेट के चारों ओर चक्कर लगा रहा है.
'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, जाने-माने एस्टेरॉयड हंटर और हंगरी के एस्ट्रोनॉमर क्रिश्चियन सार्नेज्स्की ने सबसे पहले इसका पता लगाया. उन्होंने बताया कि नया चांद साल 2027 में निकलने से पहले डेढ़ चक्कर पूरा करेगा.सार्नेज्स्की ने सबसे पहले अगस्त 2026 में स्पेस रॉक को देखा था, लेकिन 'इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन' के माइनर प्लैनेट सेंटर ने हाल ही में इसकी रिपोर्ट दी है.
एस्टेरॉयड के ऑर्बिटल पाथ के रिकंस्ट्रक्शन के मुताबिक, यह आमतौर पर हर 359 दिन में सूरज का चक्कर लगाता है और लगभग हर 10 साल में धरती के पास आता है. हमारे ग्रह के अपने छोटे से ऑर्बिट के दौरान यह धरती के सबसे करीब लगभग 568,000 किलोमीटर (353,000 मील) आएगा, जो चंद्रमा से धरती के बीच की औसत दूरी का लगभग 1.5 गुना है.
A new "mini-moon" for Earth — but only for a short while A small asteroid, 2026 QQ8, has temporarily become a satellite of Earth. It entered orbit in April 2026 and was spotted in August; the discovery was announced by the IAU Minor Planet Center on October 29. The object will remain until the end of December before leaving our vicinity in 2027. At its closest approach, it will be about 568,000 km away—further than the average distance to the Moon. With a diameter of approximately 2 meters, it would burn up in the atmosphere if it were to fall toward Earth. QQ8 orbits the Sun every 359 days and makes a close approach to Earth roughly once every 10 years. Earth can have several such temporary satellites at any given time; they are typically around 75 cm in size and remain in orbit for an average of 9 months. QQ8 is larger than the average.
— Black Hole (@konstructivizm) November 10, 2026
लगभग 2 मीटर डायमीटर वाला 'एस्टेरॉयड 2026 QQ8' धरती के लिए कोई खतरा नहीं है, क्योंकि अगर यह सीधे टकराता तो शायद एटमॉस्फियर में ही खत्म हो जाता.
पृथ्वी के ऑर्बिट में स्पेस रॉक के छोटे-छोटे टुकड़े गिरना कोई अजीब बात नहीं है. बीते साल हुई एक स्टडी में पाया गया कि किसी भी समय धरती के चारों ओर 6 टेम्पररी मिनी मून हो सकते हैं. इनमें से कई छोटे चांद असली चांद का हिस्सा हो सकते हैं, जो किसी टक्कर के बाद अंतरिक्ष में चले जाते हैं.

ऐसा ही एक मिनीमून कामो ओलेवा है, जो शायद चांद से निकला है. इसे साल 2016 में खोजा गया था, जब 40 मीटर का यह एस्टेरॉयड पृथ्वी का क्वासी-सैटेलाइट बन गया था.
स्टडी को लेकर लेखकों ने लिखा,' इसका स्पेक्ट्रम स्पेस वेदर वाले चांद के सैंपल से काफी मिलता-जुलता है, जो कामो ओलेवा के चांद की शुरुआत का इशारा करता है. कामो ओलेवा का चांद से शुरुआत का मतलब है कि चांद पर हुए असर से उसके बड़े टुकड़े धरती और चांद के सिस्टम में बिखर गए हैं, जो NEOs (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स) की शुरुआत, जमीनी ग्रहों के सैटेलाइट्स के बनने और धरती के लिए उनके संभावित खतरों को समझने के लिए बेहद जरूरी है. NEOs की लाइफस्पैन आम तौर पर 1-10 मिलियन साल के बीच होती है, हालांकि कुछ 150 मिलियन साल तक भी रहते हैं.