भारत के रुद्र और प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की ताकत और बढ़ने वाली है, वह भी स्वदेशी सामग्री से. इन जंगी हेलीकॉप्टर्स के लिए 20 मिमी एविएशन गन और टुरेट सिस्टम तैयार किया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी दी गई है भारत की ही दो डिफेंस कंपनियों को.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुलगाम से ख्रेवन चद्दर में 5 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा इलाके में नगदाना के घने जंगलों में आतंकियों के एक पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया है.