)
ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. इस बीच ब्रिटेन के एक तैराक लुईस प्यू ने अपनी जान जोखिम में डालकर युद्ध से घिरे होर्मुज स्ट्रेट में तैराकी की. कहा जा रहा है कि उनका उद्देश्य वहां चल रहे संघर्ष से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर ध्यान खींचना था. 56 वर्षीय प्यू ने ओमान के तट पर करीब तीन दिनों तक तैराकी की.
उन्होंने तैराकी के दौरान की तस्वीरों को भी शेयर किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्यू ने युद्ध में शामिल दोनों पक्षों से एक खास अपील करते हुए कहा कि अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू की जानी चाहिए. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमलों से फैले प्रदूषण को भी साफ किया जाना चाहिए.
प्यू गत सोमवार को तैराकी के लिए पानी में उतरे. करीब 30 मिनट बाद ही इस दौरान एक तेल टैंकर पर हमला हुआ. प्यू जहां मौजूद थे, यह हमला उससे कुछ दूर ही हुआ. तीन दिनों में दो जगहों पर हमले हुए और कुछ जहाजों पर आग भी लगी.

प्यू ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि कुल 15 किलोमीटर की तैराकी उन्होंने की. ओमान के मुसन्दम प्रायद्वीप से तैराकी की शुरुआत उन्होंने की थी. बता दें कि लुईस प्यू संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में महासागरों के संरक्षण के तौर पर काम करते थे. उनका कहना है कि वे इस इलाके में समुद्री जीवन पर मंडरा रहे खतरे को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं.
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि तेल टैंकरों, गैस ले जाने वाले जहाजों और व्यापारिक जहाजों पर बार-बार हमले हो रहे हैं. प्यू ने चेताया कि इन हमलों का समुद्री पर्यावरण पर लंबे समय तक बुरे नतीजे हो सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, प्यू ने इस इलाके की खूबसूरती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज सिर्फ एक अहम समुद्री रास्ता नहीं है, बल्कि यह एक खूबसूरत जगहों में से एक है.
I have just completed a three-day swim through the Strait of Hormuz. I went there to bring attention to the devastating environmental cost of war. Associated Press has published the first account of the swim. Please read it, and help share it. https://t.co/qfxN1qLPZ3 Photos: Kelvin Trautman / Lewis Pugh Foundation #HormuzSwim
— Lewis Pugh (@LewisPugh) November 21, 2026
गौरतलब है कि इससे पहले भी प्यू कई चर्चित तैराकी करके चर्चा में रहे हैं. एक समय पर अंटार्कटिका, उत्तरी ध्रुव और लाल सागर में भी वह तैराकी कर चुके हैं. उनका मकसद है कि नदिया इतनी साफ हों कि लोग सुरक्षित तरीके से उसमें तैर सकें. इसके अलावा उनमें मछलियां भी रह सकें. उन्होंने होर्मुज के हालात पर कहा कि मेरा संदेश बहुत सीधा है. लड़ाई रोकें, स्ट्रेट को खोलें और प्रदूषण को साफ करें.