App

इजरायली संसद में बड़ा बदलाव: डिप्टी स्पीकर और चेयरमैन के नाम का ऐलान, जानिए किसे मिली कमान?

इजरायली संसद 'नेसेट' के डिप्टी स्पीकर चुने जाने के बाद 'जॉइंट लिस्ट' के अध्यक्ष अहमद तिबी ने नेतन्याहू की लिकुड पार्टी पर बड़ा हमला बोला है.

इजरायली संसद में बड़ा बदलाव: डिप्टी स्पीकर और चेयरमैन के नाम का ऐलान, जानिए किसे मिली कमान?

इजरायली संसद 'नेसेट' में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अरब सांसद और 'जॉइंट लिस्ट' के अध्यक्ष अहमद तिबी को डिप्टी स्पीकर चुना गया है. दक्षिणपंथी पार्टी 'यिसराइल बेइतेनु' के प्रमुख एविग्डोर लिबरमैन नए चेयरमैन बने हैं. डिप्टी स्पीकर चुने जाने के बाद तिबी ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और बेन-ग्वीर ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे.

अहमद तिबी ने अल जजीरा से बातचीत में कहा, 'जॉइंट लिस्ट के लिए यह एक वाजिब जीत है, जिसने 11 सीटें हासिल की हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर ने मुझे चुनाव लड़ने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन अपनी तमाम भड़काऊ बयानबाजी के बावजूद वे नाकाम रहे. तिबी ने आगे कहा कि अब जॉइंट लिस्ट को संसद की सभी समितियों में जगह मिलेगी.

नई सरकार के गठन में अरब दलों का अहम रोल

अहमद तिबी 'ताअल पार्टी' (Ta’al Party) के प्रमुख हैं, जो जॉइंट लिस्ट गठबंधन का हिस्सा है. पिछले महीने हुए चुनावों में इजरायल के फिलिस्तीनी नागरिकों की नुमाइंदगी करने वाले इस गुट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संसद (नेसेट) में कुल 19 सीटें जीती थीं. इस गठबंधन ने गादी आइजनकोट को भी अपना समर्थन दिया है, जिन्हें राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इस महीने की शुरुआत में इजरायल की अगली सरकार बनाने का न्योता दिया था.

आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता

दरअसल, इजरायल के 2026 के आम चुनाव में किसी भी गठबंधन को संसद में साफ बहुमत नहीं मिल पाया है. केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने शुक्रवार सुबह चुनाव के अंतिम नतीजे जारी किए. इनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि गादी आइजनकोट की 'याशर पार्टी' की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के खाते में 48 सीटें आई हैं. बाकी बची 19 सीटें अरब दलों ने जीती हैं.

चुनावी नतीजों के बाद सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय होता है. इस बीच, इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता और 'याशर पार्टी' के प्रमुख गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने का न्योता दिया है.

आइजनकोट ने ठुकराई नेतन्याहू की अपील

एक दिन पहले ही इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट से मिलकर सरकार बनाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था देश की सुरक्षा के लिए सभी बड़ी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए.  हालांकि, आइजनकोट ने कुछ ही मिनट बाद नेतन्याहू का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. आइजनकोट ने कहा था 'नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं. वे ऐसे समय बातचीत की अपील कर रहे हैं, जब बातचीत पहले से चल रही है। उनकी ये चालें मुझ पर काम नहीं करेंगी.

गादी आइजनकोट बनेंगे प्रधानमंत्री?

बता दें कि गादी आइजनकोट इजरायल के पूर्व सेना प्रमुख (आर्मी चीफ) रह चुके हैं. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पिछले हफ्ते उन्हें नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. इस काम के लिए उन्हें 28 दिनों का समय दिया गया है, हालांकि जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिन का एक्सट्रा टाइम भी मिल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More