App

टेस्ट में बांग्लादेश को मिला 'रन मशीन', पहले विंडीज अब अफ्रीका के सामने बना दीवार, बोर्ड पर टांगे 400 रन

बांग्लादेश टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका टूर पर है. इस टूर पर दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहन्सबर्ग में खेला जा रहा है, जिसमें बांग्लादेशी बल्लेबाज तौहीद हृदोय टीम के संकटमोचक नजर आए.

टेस्ट में बांग्लादेश को मिला 'रन मशीन', पहले विंडीज अब अफ्रीका के सामने बना दीवार, बोर्ड पर टांगे 400 रन

साउथ अफ्रीका टूर पर बांग्लादेश की शुरुआत दमदार नजर आई. पहला टेस्ट जोहन्सबर्ग में खेला जा रहा है. मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. उन्होंने 137 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. हृदोय को जून के महीने में टेस्ट फॉर्मेट में आजमाया गया और वह उम्मीदों पर खरे उतरे. व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू 2023 में किया था और अपनी शानदार बैटिंग से टीम में अपनी जगह पक्की की. अब 3 साल बाद टेस्ट में मौका मिलते ही उन्होंने सभी का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरुआत निराशाजनक रही. महज 22 रन के स्कोर पर टीम ने अपनी 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 67 रन की पारी से उम्मीद बनाए रखी. मोमिनुल हक और महफिजुल इस्लाम डक आउट हुए, वहीं कप्तान नजमुल हसन शांतो ने भी महज 12 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद तौहीद हृदोय ने पैर जमाया, उन्होंने 227 गेंद में 137 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

लिटन दास के साथ दमदार पार्टनरशिप

हृदोय को लिटन दास का साथ मिला. लिटन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 120 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. दोनों बल्लेबाजों के शतकों के दम पर टीम ने बोर्ड पर 400 रन टांग दिए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में ये बांग्लादेश का सबसे बड़ा टोटल साबित हुआ. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट पारी में बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 326 रन था, जो 2015 में चट्टोग्राम में बना था.

ScoreOversRun rateInningsResultVenueDate
400/10101.23.891st—Johannesburg15 Nov 2026
326116.12.802ndDrawChattogram21 Jul 2015
32089.13.582ndLostPotchefstroom28 Sep 2017
30789.53.413rdLostMirpur21 Oct 2024
298115.52.572ndLostDurban31 Mar 2022
25970.43.662ndLostChattogram29 Feb 2008
25287.52.863rdLostKuGumpo City18 Oct 2002
25076.23.271stLostCenturion26 Nov 2008
246/888.12.791stDrawMirpur30 Jul 2015
23782.42.863rdLostChattogram24 Apr 2003

हृदोय ने विंडीज के खिलाफ ठोकी डबल सेंचुरी

तौहीद हृदोय टेस्ट फॉर्मेट में लगातार धुआंधार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं. जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू मैच में दोनों पारियों में हृदोय दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए थे. लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज पर जमकर बरसे. सिलहट में उन्होंने पहली पारी में नाबाद 242 रन ठोके, इसके बाद दूसरी पारी में 82 रन की पारी खेली. दोहरा शतक ठोकने के बाद हृदोय बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में ये सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने. हृदोय इसी अंदाज में बैटिंग करते रहे तो टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

रबाडा और पीटरसन ने बचाई अफ्रीका की लाज

कगिसो रबाडा और डेन पीटरसन ने अपनी टीम की लाज बचाई. रबाडा ने 5 विकेट झटके जबकि पीटरसन ने 4 विकेट अपने नाम किए. मार्को यान्सन ने हृदोय का अहम विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा वियान मुल्डर, साइमन हार्मर और एडेन मारक्रम को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. अब 400 रन के स्कोर पर बढ़त बनाने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों को पापड़ बेलने पड़ सकते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More