नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने तबाही के बीच जिंदगी बचाने की ऐसी तस्वीरें दिखाईं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल है. कोई बिजली के तार से लटककर बचा, कोई पेड़ पर चढ़ गया तो कोई तेज बहते पानी से जान बचाकर भागा। छतों पर फंसे लोगों से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन तक, ये 5 कहानियां बताती हैं कि फ्लैश फ्लड में हर सेकंड जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बन सकता है.