Gandak River Erosion: बेतिया में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. यहां योगापट्टी के सिसवा गांव में नदी काफी तांडव मचा रही है. नदी का बहाव इतना तेज है कि अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को निगलते हुए चल रही है. नदी के किनारे बने मकान एक-एक करके पानी में समाते जा रहे हैं. कटाव से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और बचाव की मांग की है.