SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Uttarakhand Weather: विदा होते मानसून का आखिरी ट्विस्ट! 3-4 अक्टूबर को चमकेगी धूप, फिर उत्तराखंड के पहाड़ों पर छाएंगे मेघ

Uttarakhand ka Mausam: रविवार तक उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. 5 अक्टूबर से पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश का दौर शुरू होगा. इसके बाद 6 अक्टूबर से देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है. जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

Written By Pooja Singh
Published: Oct 03, 2026, 06:05 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 06:11 AM IST
Join

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड से विदा लेते मानसून ने जाते-जाते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की तैयारी कर ली है. भले ही राज्य में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है और अगले 24 से 48 घंटों में इसके पूरी तरह लौटने के आसार हैं, लेकिन पहाड़ियों पर ठंडक और बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र के मुताबिक, 3 और 4 अक्टूबर को राज्य के सभी 13 जनपदों में धूप-छांव का खेल चलेगा और मौसम पूरी तरह साफ व शुष्क रहेगा.

मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड की दस्तक
इस वीकेंड पर खिली हुई धूप दिन के तापमान को थोड़ा जरूर बढ़ाएगी, लेकिन सुबह और देर रात हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में छाने वाला हल्का कोहरा गुलाबी ठंड की दस्तक दे रहा है. मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, यानी घूमने-फिरने वालों के लिए यह समय मुफीद रहेगा.

पहाड़ों पर 5 अक्टूबर से बदलेगी हवा
शांति का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है. 5 अक्टूबर से मौसम फिर एक नया मोड़ लेगा. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. हालांकि, मैदानी इलाके इस दिन भी सूखे ही रहेंगे.

7-8 को झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि 6 अक्टूबर से बादलों की आवाजाही और तेज होगी. देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है. इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड का मौसम रंग बदलेगा और सभी 13 जिलों के अधिकांश हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दायरा फैलेगा.

पर्वतीय रास्तों पर निकलने का प्लान
अगर आप इन दिनों उत्तराखंड के खूबसूरत पर्वतीय रास्तों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो धूप के साथ-साथ अपनी गाड़ी में छाता और हल्के गर्म कपड़े रखना बिल्कुल न भूलें. मानसून भले ही रुखसत हो रहा हो, लेकिन पहाड़ों की यह रिमझिम बारिश आपके सफर को थोड़ा सुहाना और थोड़ा रोमांचक जरूर बना सकती है.

यह भी पढ़िए: गांधी जी के सुकून का 'स्विट्जरलैंड': कौसानी की वादियों में आज भी गूंजती है बापू की 'अनासक्ति', जानें क्यों उमड़ते हैं पर्यटक?

यह भी पढ़िए: नैनीताल में 'सुपरमॉम' का जलवा: बेटे भानु प्रताप को जिताने के लिए खुद बनीं स्टूडेंट, ABVP को हराकर रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES