SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं सुहानी धूप तो कहीं बर्फबारी: उत्तराखंड में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 17 नवंबर तक का पूरा वेदर अपडेट

उत्तराखंड में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. जहां एक तरफ पहाड़ों में तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में अभी भी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल...

Written By Pooja Singh
Published: Nov 12, 2026, 06:36 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 06:42 AM IST
Join

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में सुहावना बदलाव दिखाई देने लगा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन ने अब लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिलाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे में राज्य के मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से लेकर काफी ज्यादा दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य में अब धीरे-धीरे शीतकालीन गतिविधियों की शुरुआत हो रही है, खासतौर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. मैदानी जनपदों जैसे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय मौसम शांत और साफ बना हुआ है, जहां आज किसी बड़े बदलाव या बादलों की मौजूदगी के संकेत नहीं हैं. हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

जानिए अगले सात दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा. 12 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, राज्य के अन्य जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) बना रहेगा.

मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 नवंबर को पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर थोड़ा और बढ़ेगा. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

15, 16 और 17 नवंबर के दौरान राज्य के सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश या बर्फबारी का कोई नया दौर नहीं दिखेगा, जिससे दिन में धूप खिली रहेगी और सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी

नहीं है कोई गंभीर चेतावनी
राहत की बात यह है कि अगले 5 दिनों तक उत्तराखंड के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश, आंधी या किसी भी तरह की गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है. किसानों और पर्यटकों के लिए यह समय सुहावना और अनुकूल रहने वाला है.

यह भी पढ़िए:  कंबल-स्वेटर निकालने का वक्त आया: बारिश का नामोनिशान नहीं, जानिए 17 नवंबर तक यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES