SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, 30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में फिलहाल दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड का मिला जुला मौसम है, लेकिन 28 अक्टूबर से मौसम करवट लेगा. 30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार हैं.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 06:51 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 06:57 AM IST
Image Credit: Uttarakhand Weather Update
Join

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. दिन में खिली धूप के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम सिहरन बढ़ गई है. प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, हालांकि 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है. पहाड़ी जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा.

इस समय अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में दो तरह का मौसम देखा जा रहा है. दिन के समय धूप से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं सुबह घर से निकलते समय और शाम के वक्त ठंड का अहसास हो रहा है. देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 14.8 डिग्री रहा. दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है.

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. पहाड़ों में होने वाली इस बारिश और बर्फबारी से देहरादून समेत मैदानों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी गुरुवार को प्रदेश के 8 पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है.

30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश

फिलहाल 29 अक्टूबर तक मौसम अपेक्षाकृत शांत बना रहेगा, लेकिन 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

उत्तराखंड में बारिश पर ब्रेक: 28 अक्टूबर तक खिलेगी चटख धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर; यूपी में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES