भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तराखंड
  • /उत्तराखंड में बारिश पर ब्रेक: 28 अक्टूबर तक खिलेगी चटख धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

उत्तराखंड में बारिश पर ब्रेक: 28 अक्टूबर तक खिलेगी चटख धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

उत्तराखंड में सोमवार से 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच उत्तरकाशी समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल...

Written ByPooja Singh
Published: Oct 26, 2026, 06:39 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 06:43 AM IST
joinshare
उत्तराखंड में बारिश पर ब्रेक: 28 अक्टूबर तक खिलेगी चटख धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

उत्तराखंड में मौसम अपना रंग बदलने लगा है. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर तक उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. यहां दिन में सुनहरी चटख धूप खिलेगी, जिसकी वजह से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने लगेंगी. यानी ये सर्द हवाएं सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ा देंगी.

29 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर तक देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात में तापमान लुढ़क जाएगा. जिससे ठंड महसूस होगी. नैनीताल और मसूरी जैसे पर्यटक स्थलों में शाम ढलते ही ठंडी हवाएं शुरू हो जाती हैं. असली बदलाव 29 अक्टूबर से दिखाई देगा, जब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिछेगी बर्फ की सफेद चादर

मैसम विभाग का कहना है कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. 3300 से 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय शिखरों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है. बर्फ गिरने के कारण आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. विभाग का यह भी कहना है कि 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में हल्की बारिश हो सकती है और 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी होने की उम्मीद है.

30 और 31 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

अब अगर 30 और 31 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद जताई है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके अलावा 31 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल के 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले शिखरों पर रुक-रुक कर हिमपात और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. 

यमुनोत्री धाम में मनमोहक दृश्य

हाल ही में यमुनोत्री धाम और उसके आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिसने पूरे इलाके को एक खूबसूरत प्राकृतिक रूप दे दिया है. पहाड़ों के बीच गिरते बर्फ के सफेद फाहों ने यमुनोत्री क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. हालांकि, इससे इलाके में ठिठुरन काफी बढ़ गई है, फिर भी वहां तीर्थयात्री इस अद्भुत नजारे को निहारकर बेहद उत्साहित हैं.

यह भी पढ़िए:  यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ मौसम का 'U-Turn': 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, पूर्वांचल में झमाझम अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source