)
देहरादून: उत्तराखंड में आज शुक्रवार, 27 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. यानी आज बारिश और बर्फबारी से राहत रहेगी. मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिली रहेगी और हल्की गर्माहट महसूस होगी. लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर बना रहेगा. पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों पर भी फिलहाल बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं.
राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. यहां दिन का तापमान करीब 25 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है, इसलिए सुबह निकलने वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
मसूरी के मौसम की बात करें तो दिन में ठंडी धूप और साफ नजारे रहेंगे.शाम ढलते ही तेज ठंड होने लगेगी. नैनीताल में दिन में धूप और हल्की ठंड रहेगी. रात में पारा काफी नीचे गिरने की संभावना है.
पहाड़ी हिस्सों में सुबह और रात में कोहरा या धुंध रह सकती है. 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्का बदलाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े बारिश वाले सिस्टम का अनुमान नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.
आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है. देहरादून के पूर्वानुमान में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक भी आसमान साफ रहने और किसी चेतावनी के न होने का संकेत है. ऐसे में दिन में धूप का मजा और रात में ठंड का एहसास, दोनों बने रहेंगे.