App

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.आजमगढ़ में दृश्यता 50 मीटर तक पहुंची. जानिए लखनऊ, नोएडा, आगरा समेत पूरे यूपी के मौसम का हाल.

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट
Image Credit: UP Weather Today (AI Image)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह-शाम ठंडी हवा के साथ-साथ कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार, 27 नवंबर के लिए प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।. खासकर पश्चिमी यूपी के तराई वाले इलाकों और पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह के समय सड़कों पर कुछ दूर तक भी देखना मुश्किल हो सकता है.

बारिश के आसार नहीं, लेकिन कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. बात करें पश्चिमी और पूर्वी यूपी की तो दोनों जगह मौसम सूखा रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी. लेकिन सुबह और देर रात कोहरे का असर साफ दिखेगा. ऐसे में जो लोग सुबह जल्दी ऑफिस, स्कूल या सफर पर निकलते हैं, उन्हें गाड़ी चलाते समय खास सावधानी बरतनी होगी.


इन 25 जिलों में रहेगा कोहरे का असर

पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में घना कोहरा छा सकता है. वहीं पूर्वांचल में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में भी सुबह कोहरे की चादर बिछी रह सकती है.

आजमगढ़ में सिर्फ 50 मीटर तक दिखा

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहा, बारिश कहीं नहीं हुई. सुबह के समय कई जगह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला. पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में तो कोहरा इतना घना था कि आजमगढ़ में सुबह दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई. इससे साफ है कि सुबह का कोहरा सड़क यातायात पर असर डाल सकता है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा. प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन पारा अचानक नहीं गिरेगा. लखनऊ में रात का तापमान 13-14 डिग्री के आसपास रहेगा.  नोएडा में करीब 12 डिग्री, आगरा में 11 डिग्री और वाराणसी में करीब 14 डिग्री तक पारा जा सकता है.  सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी.

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊपर की हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. इसके साथ ही गुजरात के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना है. इन्हीं वजहों से प्रदेश में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन सुबह-शाम कोहरा और ठंड बढ़ेगी. नवंबर के आखिरी दिनों में लोगों को कोहरे और ठंड, दोनों से जूझना पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More