)
Today Weather Update: देशभर में अब सर्दी के मौसम का असर दिखने लगा है. सुबह-शाम ठिठुरन के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने 26-28 नवंबर 2026 तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है. यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी ठंड के साथ घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार ( 27 नवंबर 2026) को लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार ( 27 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां सुबह-रात कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की संभावना है. राजधानी में आसमान साफ रहने वाला है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शादी सर्दी रहने वाली है. राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है. यहां अलीपुर में शुक्रवार को AQI 244 रहा. इसके अलावा अशोक विहार में 219,चांदनी चौक में 261, छावला में 244, बुराड़ी में 258 और आनंद विहार में AQI 232 रहा.

उत्तर प्रदेश-बिहार की बात करें तो यहां भी लगातार ठंड बढ़ रही है. यूपी में फिलहाल आज ( 27 नवंबर 2026) को बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां मौसम शुष्क रहने वाला है. इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके चलते विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.
मौसम संबंधी चेतावनी ! मुख्य बिंदु: पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, 25 से 27 नवंबर, 2026 के दौरान केरल एवं माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। Highlights Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall likely over Kerala & Mahe and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 25th-27th November, 2026. East India: Isolated to Scattered rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 25th-26th November. Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 27th November - 1st December. Isolated heavy rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands on 1st December. South Peninsular India: Isolated to Scattered rainfall likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam, Rayalaseema and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 25th November-1st December; Kerala & Mahe during 29th November-1st December; Lakshadweep on 29th November; Coastal Karnataka and South Interior Karnataka during 25th28th November; North Interior Karnataka and Telangana on 25th November. Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Kerala & Mahe and Lakshadweep during 25th-28th November. Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph) likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 25th-27th November, with gusty winds (speed reaching 30- 40 kmph gusting to 50 kmph) likely over Kerala & Mahe during 25th-27th November; Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Rayalaseema during 25th-28th November. Isolated thunderstorm & lightning likely over South Interior Karnataka during 25th-26th November. Isolated heavy rainfall likely over Kerala & Mahe and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 25th-27th November. Strong Surface Winds likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Rayalaseema during 25th-28th November. West and Central India: No significant weather likely over West and Central India during the week. Fog warning: Dense fog conditions very likely in isolated pockets of Assam & Meghalaya and Manipur & Tripura during 25th-27th November; Haryana Chandigarh & Delhi and Punjab during 25th-28th November; Himachal Pradesh during 25th-29th November; Odisha during 25th-26th November. #IMD #WeatherUpdate #RainfallAlert #HeavyRainfall #Thunderstorm #DenseFog #WeatherWarning #IndiaWeather @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 25, 2026
बिहार में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य में मौसम सामान्य रहने वाला है. यहां भारी बारिश या घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
उत्तराखंड में आज शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम और रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कई इलाकों में घने कोहरे के चलते परेशानी बढ़ सकती है. इसके चलते यहां विजिबिलिटी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए आज भारी बारिश या बर्फबारी का बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है. कश्मीर में भी शोपियां जिले में तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. घाटी में यह इलाका सबसे ठंडा रहा. श्रीनगर में भी रात के समय -1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है.
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर में आज सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. इसके चलते विजिबिलिटी कम होने की संभावना है. सुबह के समय यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ओडिशा के लिए भी 27 नवंबर 2026 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.