SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में 4 दिन जमकर खिलेगी धूप, फिर पहाड़ों पर बदलेगा मौसम, बर्फबारी का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्यभर में 19 से 22 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा. मौसम विभाग ने शुरुआती चार दिनों के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.पढ़िए लेटेस्ट वेदर अपडेट...

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 19, 2026, 07:25 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 07:38 AM IST
Image Credit: uttarakhand weather forecast today
Join

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम मेहरबान रहने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 19 से 22 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 13 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा. दिन में खिली हुई चटक धूप से पहाड़ों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने आज किसी भी जिले के लिए बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया है.

मैदान से पहाड़ तक धूप ही धूप
19 से 22 अक्टूबर तक देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग- सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा. बात करें मैदानी जिलों  की तो देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिन में सुहावनी धूप खिलेगी. वहीं सुबह-शाम हल्की धुंध और ठंडक महसूस होगी. रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम मैदानी इलाकों की तुलना में ठंडा रहेगा. ऊंचाई वाले स्थानों पर तापमान में गिरावट और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी रह सकती है.

23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
चार दिन की राहत के बाद 23 अक्टूबर से पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. 

चोटियों पर हल्की बर्फबारी का अनुमान-  3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की चोटियों पर हल्की बर्फबारी का अनुमान है.  इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन का अंदेशा भी जताया गया है. वहीं, 24 अक्टूबर को इस बदलाव के दायरे में बागेश्वर जिला भी शामिल हो जाएगा, जबकि राज्य के बाकी अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

अगर आप इन दिनों पहाड़ों की सैर पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय एकदम परफेक्ट है. दिन के वक्त साफ आसमान और खिलखिलाती धूप आपके सफर का मजा दोगुना कर देगी, बस शाम और रात के वक्त हल्की ठंड आपको महसूस होगी. जिससे बचने के लिए अपने साथ गर्म कपड़े रखना न भूलें.

यह भी पढ़िए: महानवमी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम रहेगा खुशनुमा, IMD ने जारी किया 'ग्रीन अलर्ट'; जानें ठंड को लेकर नया अपडेट

यह भी पढ़िए:  कैंची धाम जाने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, 17-18 अक्टूबर को इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES