SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 19, 2026, 02:47 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 02:52 PM IST
Image Credit: Jubin Nautiyal Father Congress
Join

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है. प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता और वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. उनके कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

कुछ दिन पहले दिया था बीजेपी से इस्तीफा
बता दें कि रामशरण नौटियाल ने कुछ समय पहले ही बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. तभी से राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम सकते हैं. सोमवार को दिल्ली में आधिकारिक तौर पर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.

चकराता सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रामशरण नौटियाल को देहरादून जिले की चर्चित चकराता विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें विकासनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारे जाने की अटकलें भी शुरू हो गई हैं.

विकासनगर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
रामशरण नौटियाल (Ramsharan Nautiyal) के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में उनके विकासनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

बीजेपी के लिए राजनीतिक चुनौती- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने की घटनाओं के बीच रामशरण नौटियाल का कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के लिए राजनीतिक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले रामशरण नौटियाल का पाला बदलना बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि कांग्रेस में उनकी भूमिका क्या रहती है और आगामी चुनाव में पार्टी उन्हें किस तरह मौका देती है.

यह भी पढ़ें- रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; अब आगे क्या?

यह भी पढ़ें- सीएम धामी से मिले खिलाड़ी कुमार: उत्तराखंड में नई फिल्म नीति पर चर्चा के बीच योग नगरी ऋषिकेश में शूटिंग

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES