App

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी भगोड़ा घोषित, 1 लाख रुपये का इनाम

Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. हत्याकांड के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं.

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी भगोड़ा घोषित, 1 लाख रुपये का इनाम
Image Credit: Ankit Baliyan Murder Case

श्रवण शर्मा/शामली: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. पुलिस ने हत्यारोपी सत्यम कादियान और आर्यन सिंधू को भगोड़ा घोषित कर दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है. हत्या के साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया को भी भगोड़ा घोषित किया गया है. पुलिस इन तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. तीनों फरार हैं.

26 अगस्त को अंकित की हो गई थी हत्या
शामली पुलिस के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं. तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. कोर्ट में पेश नहीं होते तो तीनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि 26 अगस्त को शामली में जिम से निकलने के बाद अज्ञात हमलावरों ने अंकित बालियान पर अधाधुंध फायरिंग कर दी थी. अंकित की मौत हो गई थी. पिता सतवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

दो आरोपियों का हो चुका है एनकाउंटर हुआ 
शामली पुलिस ने पिछले दिनों दो आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था. दोनों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई थी. दोनों शूटर बताए जा रहे थे. उन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था. शामली पुलिस सत्यम कादियान, आर्यन सिंधू और राहुल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. तीनों हत्याकांड के बाद से बार बार जगह बदल रहे. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कौन थे अंकित बालियान? 
अंकित बालियान शामली के बाबरी इलाके के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. उनके पिता सतबीर सिंह सेना से रिटायर हैं. अंकित चार भाई बहनों में तीसरे नंबर के थे. अंकित शुरुआत में कबड्डी खिलाड़ी थे. पैर में फैक्चर होने के बाद अंकित ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया था. इसके बाद अंकित ने गांव में ही मोबाइल की दुकान भी चलाई. 2016 में अंकित दिल्ली चले आए और यहां बीपीएड की पढ़ाई की. अंकित की पत्नी भी शिक्षिका हैं.

एक साल पहले शामली शिफ्ट हुए थे 
दो साल बाद अंकित हरियाणा के सोनीपत रहने लगे. यहीं से संगीत की दुनिया में कदम रखा. 2025 तक अंकित सोनीपत में ही रहते थे. एक साल पहले ही अंकित शामली शिफ्ट हो गए थे. अंकित हरियाणवी सिंगर थे. उनके कई गाने सोशल मीडिया पर खूब चले. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More