App

उत्तराखंड में धामी सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट! टॉप करने वाली बेटियों को मिले स्मार्टफोन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के अवसर पर देहरादून में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहीं. इस दौरान प्रदेशभर में जिला स्तर पर बेहतर अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए.

उत्तराखंड में धामी सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट! टॉप करने वाली बेटियों को मिले स्मार्टफोन
Image Credit: Dehradun Girl Child Day Event

रामअनुज/देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी देहरादून में एक विशेष बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मुख्य रूप से शिरकत की. सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य मेधावी बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उनकी उच्च शिक्षा को आसान करना है.

मेधावी छात्राओं को मिले स्मार्टफोन
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में जिला स्तर पर बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए. सरकार का यह कदम बेटियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी पढ़ाई में आ रही डिजिटल बाधाओं को दूर करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है.

बालिकाओं की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
इस अवसर पर बालिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को लेकर निरंतर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें.

डिजिटल सशक्तिकरण-महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य
वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि और बालिका दिवस के इस खास मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्मार्टफोन मिलना उनकी आगे की उच्च शिक्षा को बेहद सुगम बनाएगा.  इस कदम से प्रदेश की बेटियों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर एक और मजबूत शुरुआत हुई है.

हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक
12 अक्टूबर को उत्तराखंड सरकार हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक करने जा रही है. बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य सरकार लगातार जनता के बीच पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है.  बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार और भी चौंकाने वाले फैसले करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More