App

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, 91 वर्ष की आयु में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली है.

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, 91 वर्ष की आयु में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
Image Credit: ZEE NEWS

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है. सीएम योगी की माता जी ने 91 साल की उम्र में पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली है. इसकी जानकारी पौड़ी के SSP सर्वेश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि पौड़ी के पंचूर गांव में ही माता जी का निधन हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर को भी बुलाया गया था. वहीं पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी सीएम योगी की माता के निधन की पुष्टि की है.

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में सात भाई-बहन हैं. सीएम सातों भाई-बहन में दूसरे नंबर के हैं. सीएम योगी का पूरा परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है. वहीं उनके पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को हो गया था, जो कि वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे.

उत्तराखंड के सीएम ने जताया दुख

वहीं सीएम योगी की मां के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है." उन्होंने आगे लिखा कि बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More