SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां को अंतिम विदाई देते हुए छलक पड़े CM योगी के आंसू, पार्थिव शरीर को दिया कंधा....पंचूर में हर आंख हुई नम

उत्तराखंड के पंचूर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 21, 2026, 10:24 IST | Updated: Nov 21, 2026, 10:38 IST
Image Credit: Yogi Adityanath Mother Death
Join

सुरेंद्र डसीला/पंचूर (उत्तराखंड): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी. शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान 91 वर्षीय मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए.

मां के सामने भावुक हो गए योगी

जब सीएम योगी को मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वह लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में थे. उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा, लेकिन उनके चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था. कार्यक्रम खत्म करते ही सीएम योगी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. पंचूर पहुंचकर उन्होंने मां की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी.

अंतिम विदाई के दौरान सीएम योगी कुछ देर तक मां के सामने मौन खड़े रहे. तभी उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.  उन्होंने खुद अपने आंसू पोंछे. इस पल को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया.

वायरल हो रहा भावुक वीडियो

मां को अंतिम विदाई देते हुए सीएम योगी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में योगी आदित्यनाथ की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं.वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मां-बेटे के रिश्ते को लेकर भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. लोग लिख रहे हैं - "कितना भी बड़ा पद हो, मां के सामने हर कोई बच्चा ही होता है।"

हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार

सावित्री देवी की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए पंचूर से हरिद्वार ले जाया जा रहा है. हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे.निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी पंचूर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके हैं. अंत्येष्टि की सभी रस्में पूरी होने के बाद सीएम योगी लखनऊ वापस लौट आएंगे.

मां सी दौलत कहां? सीएम योगी की मां के निधन पर आजम खान ने जताया दुख
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES