App

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीएम धामी ने 10 IAS और 20 PCS अफसर बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले से पहले 10 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों को ट्रांसफर कर दिया है. देहरादून के सीडीओ भी बदल दिए गए हैं.

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीएम धामी ने 10 IAS और 20 PCS अफसर बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट
Image Credit: File Photo

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. धामी सरकार ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. सीएम धामी ने कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ भी बदल दिए हैं. IAS निधि यादव को निदेशक पंचायती राज विभाग से हटा दिया गया है. वहीं, IAS अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है.

देहरादून को मिला नया सीडीओ

वहीं, IAS दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ बनाया गया है. IAS प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है. IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है. IAS आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है. IAS दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है. IAS राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है. IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है.

श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया

इसके अलावा IAS दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है. PCS जीवन सिंह नग्न्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाया गया है. PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल बनाया गया है. PCS अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज निदेशालय देहरादून बनाया गया है. PCS तीरथ पाल सिंह को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी से हटाया गया है. PCS जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून बनाया गया है. PCS श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है.

पंकज उपाध्याय बने अपर मेला अधिकारी कुंभ

PCS नारायण सिंह नबियाल को अपर जिला अधिकारी चमोली बनाया गया है. PCS विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली से हटा दिया गया है. PCS पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला बनाया गया है. PCS कौस्तुभ मिश्र को अपर जिला अधिकारी उधम सिंह नगर से हटा दिया गया है. PCS स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया है. PCS रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिला अधिकारी बागेश्वर बनाया गया है. PCS निर्मला बिष्ट को अपर जिला अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है.

नूपुर वर्मा को रुद्रपुर का नगर आयुक्त बनाया गया

PCS जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से हटा दिया गया है. PCS नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर बनाया गया है. PCS कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रपुर बनाया गया है. PCS विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से हटा दिया गया है. PCS परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर बनाया गया है. PCS गोपाल राम बिनवाल को उप मेला अधिकारी कुंभ बनाया गया है. 

 

(देहरादून से राम अनुज की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More