SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खटीमा से मां-बेटे जैसा रिश्ता... 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना पर बोले सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया.खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों और नेपाल जाने वाले राहगीरों को सुविधा मिलेगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 02:04 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 02:20 PM IST
Image Credit: CM Pushkar Singh Dhami
Join

विजय आहूजा/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास और भूमि पूजन किया. इस परियोजना के तहत खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी.  इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे. रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया.

‘खटीमा से रिश्ता मां-बेटे जैसा’

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है.  जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है.

नेपाल तक आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा बंडिया,चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़,धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस सड़क का सीधा लाभ पहुंचेगा,जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी.धामी ने कहा कि खटीमा की जनता का आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है.

सीएम धामी का भव्य स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहा से कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुँचे, इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन के तदर्थ बोनस की मंजूरी दे दी है.धामी के इस फैसले से राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का तदर्थ बोनस ​मिलेगा. वहीं, समूह 'ग', 'घ' और पात्र समूह 'ख' के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा.

बद्रीनाथ धाम पर हिमस्खलन का खतरा! करीब 400 इमारतों पर मंडराया संकट, स्टडी में बड़ा खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES