SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस दलित विरोधी: हल्द्वानी पहुंचे नितिन नबीन ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना

Haldwani News: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे. इस दौरान पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया. मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा हमला बोला.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 09, 2026, 06:11 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 06:16 PM IST
Image Credit: BJP President Nitin Nabin
Join

विनोद कांडपाल/हल्द्वानी: हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नितिन नबीन ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे और उनके बयानों पर भी तीखा हमला बोला. नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शंकर का वास है और इस भूमि का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना 
नितिन नबीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र की राजनीति करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि जिस भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए गए और देवभूमि का अपमान करने का काम किया गया, वह भूमि ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी. नितिन नबीन ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी का मकसद सिर्फ सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि एक सही विचारधारा को आगे बढ़ना और उसकी कसौटी पर खड़ा उतरना है.

'भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप'
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान कांग्रेस के इतिहास का हिस्सा रहा है. नितिन नबीन ने देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने माउंटबेटन को पत्र लिखकर डॉ. अंबेडकर को चुनाव हराने की बात कही थी.

राजस्थान और कर्नाटक की घटना का जिक्र 
उन्होंने कहा कि "जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, कांग्रेस ने उसी परिवार को अपमानित करने का काम किया." नितिन नबीन ने राजस्थान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर अपने ही दलित नेता के साथ मारपीट का आरोप लगाया. वहीं, कर्नाटक के एक पूर्व दलित विधायक के घर को PFI से जुड़े दंगाइयों द्वारा जलाए जाने का दावा करते हुए कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया. उन्होंने केरल का भी जिक्र किया और राहुल गांधी पर दलितों से जुड़े मामलों में आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया.

'कांग्रेस दलितों का सम्मान नहीं कर सकती'
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी सोच से देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास दलितों के अपमान से जुड़ा रहा हो, वह दलितों का सम्मान नहीं कर सकती. नितिन नबीन ने जम्मू-कश्मीर के वाल्मीकि समाज का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां वाल्मीकि समाज के पढ़े-लिखे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया और उन्हें सफाई के काम तक सीमित रहने के लिए मजबूर किया जाता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES