SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बदरीनाथ धाम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़: 21 लाख से ज्यादा भक्तों ने माथा टेका, धाम में दर्शनार्थियों की भारी आमद

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है. 18.40 लाख का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. कड़ाके की ठंड में भी भक्त दर्शन के लिए घंटों कतारों में खड़े हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 26, 2026, 01:13 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:17 PM IST
Image Credit: Badrinath Yatra 2026
Join

पुष्कर चौधरी/चमोली: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है. भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए देशभर से भक्त लगातार धाम पहुंच रहे हैं. अब तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि इससे पहले एक यात्रा सीजन में 18 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकॉर्ड था.  इस बार यह आंकड़ा पीछे छूट गया है. कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था ऐसी है कि चार घंटे से अधिक समय तक कतारों में खड़े रहने के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है.

कड़ाके की ठंड में भी भक्तों का उत्साह बरकरार

बदरीनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका असर नहीं दिख रहा.  भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्त चार घंटे से अधिक समय तक कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लंबा इंतजार और ठंड भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पा रही है. भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए देशभर से भक्त लगातार धाम पहुंच रहे हैं. घंटों इंतजार और ठंड सहने के बाद जब भक्तों को भगवान के दर्शन होते हैं, तो वे खुद को धन्य मानते हैं. श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन के आगे ठंड और लंबा इंतजार भी आस्था के सामने छोटा पड़ रहा है.

पुराने रिकॉर्ड से काफी आगे निकली यात्रा

इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. अब तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं. आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम में इससे पहले एक यात्रा सीजन में 18 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का रिकॉर्ड था.  लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा काफी पीछे छूट चुका है. खास बात यह है कि यात्रा संपन्न होने में अभी 20 दिन बाकी हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

बासी मिठाइयों का खेल खत्म: त्योहारों से पहले उत्तराखंड फूड सेफ्टी अथॉरिटी का नया फरमान, अब हर ट्रे पर दिखेगी ताजगी की तारीख

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES