App
Live Now

UP MLC Results LIVE: 5 सीटों पर खिला कमल, 3 सीटों पर सपा का कब्जा; देखें पल-पल के अपडेट्स

UP MLC Result LIVE: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नतीजे आने वाले हैं. मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है. धीरे-धीरे रिजल्ट सामने आ रहे हैं.

UP MLC Results LIVE: 5 सीटों पर खिला कमल, 3 सीटों पर सपा का कब्जा; देखें पल-पल के अपडेट्स

UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting Updates: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुए थे, जिसके बाद अब प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होने वाला है. 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. अब तक बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है. 3 सीटों पर काउंटिंग हो रही है, जिसमें बीजेपी एक और सपा दो सीटों पर लीड कर रही है. मतगणना की हर डिटेल जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

28 Oct 2026 17:48 IST

वाराणसी में बीजेपी सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

वाराणसी के पहड़िया मंडी मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा इंतजामों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. ​सपा खेमे में जीत के जश्न मनाने पर बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए. सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

28 Oct 2026 17:21 IST

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में ध्रुव त्रिपाठी की जीत

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बढ़त मिली है. दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 14887 मत मिले हैं. राजीव यादव को 14580 मत प्राप्त हुए हैं. इस प्रकार से बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव को 307 मतों से परास्त कर दिया है. मतगणना अभी जारी है और हार जीत के आंकड़ों में अभी परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. 

28 Oct 2026 16:34 IST

एमएलसी चुनाव जीत के बाद रामपुर पहुंचे डॉ. हरि सिंह ढिल्लों

एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों रामपुर पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जीत के बाद रामपुर पहुंचे ढिल्लों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. डॉ. ढिल्लों ने कहा कि शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक बिना किसी भय और दबाव के काम कर सकें, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है. 

28 Oct 2026 15:36 IST

हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने शेयर की अटल जी की कविता

इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने कहा कि मैं एमएलसी परीक्षा में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका. झांसी-इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने हार के बाद अपने फेसबुक पर अटल जी की कविता शेयर कर लिखा है- मैं क्षमाप्रार्थी हूं कि एमएलसी की इस परीक्षा में आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका. 
 

28 Oct 2026 15:31 IST

इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक और 06 शिक्षक खंड चुनाव में इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से सपा के उम्मीदवार डॉ. मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की है. 

28 Oct 2026 15:09 IST

इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव में सपा की जीत

इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव के फाइनल राउंड की गिनती पूरी हो गई है. सपा उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव ने 27,663 वोट से जीत तर्ज की है. सपा प्रत्याशी- डॉ. मान सिंह यादव को 60,358 वोट मिले. वहीं, भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 32,695 वोट मिले है.

28 Oct 2026 14:50 IST

UP MLC चुनाव नतीजे पर योगी के मंत्री ने क्या कहा?

यूपी एमएलसी चुनावी नतीजों को लेकर यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वाराणसी की सीट पहले से समाजवादी पार्टी के पास थी. आगरा की सीट भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है. अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही जीत हासिल कर रही है. गोरखपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुरू से लेकर अभी तक आगे चल रहे हैं.

28 Oct 2026 14:00 IST

एमएलसी चुनाव के नतीजे देखें

28 Oct 2026 13:59 IST

लखनऊ स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त

लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है. पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह 10,385 वोटों से आगे चल रही हैं. कांति सिंह को अब तक 32,228 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को 21,843 वोट प्राप्त हुए हैं. 

28 Oct 2026 12:35 IST

UP MLC Result LIVE: वाराणसी में तीसरे राउंड की गिनती पूरी

सपा के आशुतोष सिन्हा को मिले 16195 वोट
BJP के केदार नाथ सिंह को 11888 वोट मिले
सपा के आशुतोष सिन्हा 4307 वोट से हुए आगे
अभी 9 राउंड तक होनी है वोटों की गिनती

28 Oct 2026 12:33 IST

UP MLC Result LIVE: झांसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव जीते

इलाहाबाद-झांसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की है. सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक राठौर को हराया है.

28 Oct 2026 11:57 IST

UP MLC Result LIVE: चुनाव आयोग ने 6 सीटों के नतीजे किए जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में वोटों की काउंटिंग अंतिम चरणों में है. अब तक कुल 8 सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है, जिनमें से बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक तौर पर अभी 6 सीटों के ही परिणाम घोषित किए हैं, जिनमें 1 स्नातक और 5 शिक्षक क्षेत्र की सीटें हैं. 
मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-दिनेश कुमार गोयल (बीजेपी)
लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (बीजेपी)
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- श्री चंद्र शर्मा (बीजेपी)
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-डॉ. हरि सिंह ढिल्लो (बीजेपी)
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (सपा)
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-डॉ. आकाश अग्रवाल (सपा)

28 Oct 2026 11:48 IST

UP MLC Result LIVE: एमएलसी की 5 सीटों पर खिला कमल

28 Oct 2026 11:16 IST

UP MLC Result LIVE: प्रयागराज-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 सातवां राउंड

सपा उम्मीदवार डॉ. मान सिंह यादव 18,639 वोट से आगे
सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 44,897 वोट मिले
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 26,258 वोट मिले
झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में मतगणना जारी 

28 Oct 2026 11:16 IST

UP MLC Result LIVE: भाजपा निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर-डिप्टी सीएम

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा बेहतर चुनाव प्रबंधन के कारण जीत रही है. भाजपा निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर है.

28 Oct 2026 10:22 IST

UP MLC Result LIVE: BJP की जीत से समर्थकों में उत्साह

28 Oct 2026 10:19 IST

UP MLC Result LIVE: आगरा शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है. सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्‍याशी हरि किशोर तिवारी को हराया है. वोटिंग से पहले आकाश अग्रवाल का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्‍होंने मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कही थी.

28 Oct 2026 09:42 IST

UP MLC Result LIVE: आगरा खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने दर्ज की शानदार जीत

भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ विजयी घोषित
स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में उत्साह
मतगणना में मानवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा 
भाजपा खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल
स्नातक सीट पर भाजपा ने बरकरार रखा अपना सियासी दबदबा
शिक्षक सीट पर सपा और स्नातक सीट पर भाजपा की जीत
आगरा खंड विधान परिषद चुनाव में भाजपा और सपा को एक-एक सीट स्नातक में आधिकारिक पुष्टि बाकी

28 Oct 2026 09:29 IST

UP MLC Result LIVE: MLC की 4 सीटों पर खिला कमल

28 Oct 2026 09:28 IST

UP MLC Result LIVE: वाराणसी MLC चुनाव में 3 हजार वोटों से आगे

सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया नतीजे छिपाने का आरोप 
समर्थकों से सड़क पर आने की कर दी अपील

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More