SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 10 IAS अफसरों का किया तबादला, प्रमुख सचिव पंचायतीराज बदले गए

IAS Transfer in UP: पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रहे अनिल कुमार को हटा दिया गया है. माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से अनबन के चलते उन्हें हटाया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 20, 2026, 09:56 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 10:07 PM IST
Image Credit: CM Yogi
Join

IAS Transfer in UP: यूपी की योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. योगी सरकार ने 10 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया. इसमें कई विभागों के सचिव बदले गए हैं. आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव उर्जा बनाया गया है.

अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया 
वहीं, आईएएस अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है. अभी उनके पास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार था. अमृत अभिजात को परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.

महेंद्र प्रसाद को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 
आईएएस महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. वहीं, अनिल कुमार को प्रमुख सचिव पंचायतीराज से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद बनाया गया है. डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि विभाग को प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन बनाया गया है.

रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया 
आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है. अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा तथा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष बनाया गया है. डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है. 

इससे पहले इनका हुआ था तबादला 
बता दें कुछ दिन पहले ही यूपी आईएएस अफसरों का तबादला हुआ था. उस समय सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया था. डॉ. सुनील कुमार वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर बनाया गया था. लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया था.

सीडीओ बदले गए थे 
योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया CDO बनाया गया था. आनंद कुमार शुक्ला को CDO अम्बेडकरनगर बनाया गया था. अशोक कुमार कोनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया था. अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया था. प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES