SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

केलीकुंज आश्रम में सनसनी: साधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Vrindavan sadhak suspicious death: प्रेमानंद महाराज के आश्रम 'केलीकुंज' से जुड़े एक 25 वर्षीय साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी के रूप में हुई है, जो दो साल पहले दीक्षा लेने के बाद आश्रम में 'रसिक बिहारी शरण' नाम से निवास कर रहे थे.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 26, 2026, 03:57 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 04:00 PM IST
Join

Vrindavan sadhak suspicious death/ कन्हैया लाल शर्मा: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज से जुड़े एक साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी के रूप में हुई है, जो दीक्षा के बाद आश्रम में 'रसिक बिहारी शरण' के नाम से रह रहे थे. घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है.

परिजनों के गंभीर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर से वृंदावन पहुंचे मृतक के परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि दो साल पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद दीपक का अपने परिवार से संपर्क पूरी तरह कट गया था. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार दीपक से मिलने की कोशिश की, लेकिन हर बार आश्रम प्रशासन की तरफ से उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया गया.

परिजनों ने मौत के कारणों पर भी गहरे सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अगर यह महज आत्महत्या का मामला है, तो मृतक के गुप्तांगों और शरीर पर धारदार हथियार के निशान कैसे आए? परिजनों की आशंका के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है.

जबलपुर के रहने वाले थे मृतक दीपक लोधी
मामले की जानकारी देते हुए मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कल दोपहर लगभग 12:30 बजे घटना की सूचना मिली थी. मृतक दीपक लोधी उर्फ रसिक बिहारी शरण जबलपुर के रहने वाले थे और आश्रम में साधक के रूप में रहते थे. चार मंजिला आवास से गिरकर उनकी मृत्यु की खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. कमरे की तलाशी ली गई है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं.

मानसिक स्थिति और परिस्थितियों की जांच जारी
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की माताजी और भाई वृंदावन पहुंच चुके हैं. पंचायतनामे के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है. परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर निष्पक्ष कानूनी जांच की जाएगी. एसपी सिटी ने आगे बताया कि प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार मामला ऊंचाई से कूदने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव में यह कदम उठाया गया, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के समय की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके. पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES