SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को मिलेगी रफ्तार, झांसी और लातूर में स्थापित होंगी नई यूनिट

वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को रफ्तार देने के लिए रेलवे झांसी में मेंटेनेंस यूनिट और महाराष्ट्र के लातूर में नई निर्माण इकाई स्थापित करेगा. रूस के सहयोग से 120 ट्रेनें बनेंगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 09:25 IST | Updated: Nov 28, 2026, 09:44 IST
Image Credit: Vande Bharat train production (Image ZEE CREATIVE)
Join

विशाल/लखनऊ: देश में वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को रफ्तार देने के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है. इसके तहत झांसी (Jhansi) में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस यूनिट और महाराष्ट्र के लातूर (latoor) में नई निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी. रूस के सहयोग से बनने वाली लातूर की यूनिट में अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेनों के रेक तैयार किए जाएंगे.

350 नई ट्रेनों की तैयारी

रेलवे ने अपने बेड़े में 350 नई वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat trains) शामिल करने का लक्ष्य रखा है.  इनमें से 120 वंदे भारत ट्रेनें रूस के सहयोग से बनाई जाएंगी. एक वंदे भारत ट्रेन तैयार करने में करीब 18 महीने का समय लगता है. रेलवे की प्राथमिकता उत्पादन क्षमता बढ़ाकर इस लक्ष्य को हासिल करना है.

वंदे भारत एक्सप्रेस के फीचर में कई बदलाव किए जा सकते हैं. एआइ से जुड़ी टैक्निक अपनाने के लिए रिसर्च चल रही है. आरडीएसओ स्टेडियम में चल रही अंतरराष्ट्रीय इनो रेल प्रदर्शनी में भविष्य की तकनीक, रोलिंग स्टाक में होने वाले बदलाव, सेंसर आधारित ट्रेन आपरेशन सिस्टम को विकसित करने सहित कई तकनीक पर एक्सपर्ट्स ने मंथन किया.
 

झांसी और लातूर में बनेंगी नई यूनिट

आरडीएसओ (RDSO)  में आयोजित इनो रेल प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के स्टॉल पर अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) सत्यव्रत ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झांसी और लातूर में प्रस्तावित यूनिट वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. फिलहाल उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में भी वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है.

वंदे भारत की सुरक्षा और वेंटिलेशन पर भी काम

वंदे भारत ट्रेनों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर भी काम चल रहा है. आग जैसी आपात स्थिति में ऑटोमैटिक दरवाजे नहीं खुलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था विकसित करने पर अनुसंधान किया जा रहा है.

इसके अलावा हाईस्पीड ट्रेनों में यात्रियों को घुटन महसूस होने की शिकायत दूर करने के लिए बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम भी प्रदर्शित किया गया है. इसे वंदे भारत और तेजस जैसी ट्रेनों में लगाने की योजना है.

राम मंदिर में बदला कर्मचारियों का ड्रेस कोड, बिना जेब वाली डांगरी पहनकर गिन रहे चढ़ावा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES