भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /उत्तराखंड में बढ़ी ठंड! 23 अक्टूबर से उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड! 23 अक्टूबर से उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. बारिश का दौर थमने के बाद जहां एक तरफ दिन में खिली हुई तेज धूप से मौसम सुहाना बना हुआ है. सुबह और शाम के वक्त सिहरन बढ़ने लगी है.

Written ByPreeti Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 06:34 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 06:45 AM IST
joinshare
उत्तराखंड में बढ़ी ठंड! 23 अक्टूबर से उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Image Credit: Uttarakhand Weather Forecast 20 October

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 22 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है. 23 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है. मैदानी जिलों की बात करें तो फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

23 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 से 22 अक्टूबर तक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रह सकता है. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, 23 अक्टूबर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी 
इन जिलों के 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

24 और 25 अक्टूबर को इन जिलों में असर
मौसम विभाग की चेतावनी का दायरा 24 और 25 अक्टूबर को थोड़ा और बढ़ सकता है. इन दो दिनों के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के पर्वतीय अंचलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा. इन पांच जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है. हालांकि, अन्य मैदानी जिलों में शुष्क मौसम के साथ धूप खिली रहेगी.

दिन में धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक
पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया,जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे कुछ अधिक रहा. आने वाले दिनों में भी दिन के समय धूप निकलने से मौसम सुहावना रह सकता है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने की संभावना है.

कुल मिलाकर, उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 23 अक्टूबर से पहाड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है. खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

उत्तराखंड में BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल

Add Zee News as a Preferred Source