)
नंदन श्रीवास्तव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. शासन की ओर से जारी सूची में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर देहात, बस्ती, मिर्जापुर, हापुड़, झांसी समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.
IAS अधिकारियों में ये बड़े बदलाव
सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. वहीं डॉ. सुनील कुमार वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है, जबकि योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया CDO नियुक्त किया गया है. आनन्द कुमार शुक्ला को CDO अम्बेडकरनगर बनाया गया है.अशोक कुमार कोनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग भेजा गया है.
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग और प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद से अवमुक्त किया गया है.
PCS अफसरों के तबादले (ADM/SDM व अन्य स्तर)
मानवेंद्र सिंह: SDM सहारनपुर से ADM प्रशासन, बदायूं
अरुण कुमार: ADM प्रशासन बदायूं से ADM (वित्त/राजस्व), बहराइच
राजीव कुमार राय: मंडी परिषद से ADM (वित्त/राजस्व), बागपत
अजय नारायण सिंह: ADM नागरिक आपूर्ति आगरा से ADM प्रशासन, एटा
प्रशांत कुमार: SDM आजमगढ़ से ADM नागरिक आपूर्ति, आगरा
प्रियंका सिंह: SDM आजमगढ़ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा
अभय कुमार पाण्डेय: सचिव (कानपुर विकास प्राधिकरण) से ADM (वित्त/राजस्व), कासगंज
सुखलाल प्रसाद वर्मा: SDM कौशांबी से ADM नजूल, प्रयागराज
शहन पठक: SDM बस्ती से ADM न्यायिक, जालौन
देवेंद्र प्रताप सिंह-2: CRO मिर्जापुर से सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विजेता: ADM नमामि गंगे (मिर्जापुर) से मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), मिर्जापुर
रेणु मिश्रा: SDM सिद्धार्थनगर से SDM फर्रुखाबाद
प्रदीप कुमार सिंह: SDM गोंडा से SDM गौतमबुद्धनगर (नोएडा)
दिव्या सिकरवार: SDM आजमगढ़ से SDM औरैया
प्रबुद्ध कुमार: SDM कानपुर देहात से SDM बस्ती
अशोक कुमार: SDM मैनपुरी से SDM हापुड़
शुभेंदु शेखर सिंह: SDM झांसी से OSD, यूपिडा (UPEIDA)
शुभी गुप्ता: SDM संभल से सहायक निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
वंदना त्रिवेदी: उपसचिव (UPSSSC) से उपनिदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी


सरकार का यह फेरबदल आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि कई जिलों में नए चेहरे प्रशासनिक कमान संभालेंगे.